
Rajasthan Weather forecast : राजस्थान में मानसून की धमाकेदार एंट्री के दूसरे दिन यानी सोमवार को भी जोरदार बारिश का दौर जारी है। जयपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, राजसमंद, दौसा, नागौर सहित कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई। वहीं हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा के चक 44 एनडीआर में तेज बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिरने से किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। वहीं, मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में अगले पांच दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है जबकि 29 जून को चार जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पिछले 24 घंटे में गंगानगर, अलवर, राजसमंद, झुंझुनू, सीकर, चित्तौड़गढ़ व कोटा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है।
मानसून का ताजा अपडेट
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार सोमवार को ओडिशा व आसपास के झारखंड क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके आगामी दो-तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। ट्रफ लाइन भी अपने सामान्य अवस्था से गुजर रही है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन हल्की से मध्यम बारिश जबकि कहीं-कहीं भारी व एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। 28-29 जून को कम दबाव के क्षेत्र से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होगी तथा 29 जून को दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की भी संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग में भी अगले दो-तीन दिन कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश व कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
नाथद्वारा के नंदसमंद बांध पर चली चादर
राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर की पेयजल लाइफ लाइन कहे जानेवाले नंदसमंद बांध जून के महीने में ही ओवरफ्लो हो गया। तेज बारिश के चलते सोमवार बांध सुबह छलक गया। इस दौरान करीब 1 इंच की चादर चल रही है। भीलवाड़ा जिले कोठारी बांध में पानी आवक शुरू हो गई। सुबह 2 मीटर 80 सेंटीमीटर तक पानी की आवक हुई। बांध की भराव क्षमता 17 फीट है। गत वर्ष भी बांध पर करीब एक महीने तक चादर चली थी और इस बार भी चादर चलने की उम्मीद जताई जा रही है। त्रिवेणी नदी में पानी की आवक धीमी गति से बनी हुई है। बनास, बेडच और मेनाली नदियों के संगम से बनी त्रिवेणी नदी में सुबह 3 फीट पानी है।
अगले तीन दिन में इन जिलों में होगी भारी बारिश
27 जून- अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर, चुरू, जोधपुर, नागौर और पाली जिले में यलो अलर्ट जारी किया है।
28 जून- बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, चूरु, जालोर, जोधपुर और पाली जिले में भारी बारिश होने की संभावना है।
29 जून- अजमेर, बारां, झालावाड़ और कोटा जिले में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट,बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी,चित्तौड़गढ़, जयपुर, प्रतापगढ़, टोंक, नागौर, श्रीगंगानगर जिले में अति भारी का ऑरेंज अलर्ट और अलवर, भरतपुर, दौसा, झुंझुनूं, करौली, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, उदयपुर,बीकानेर, चूरु, हनुमानगढ़ और पाली जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटे में यहां हुई भारी बारिश
गंगानगर तहसील ------109 एमएम
कठूंबर (अलवर) ------- 101 एमएम
कमनोरी (राजसमंद) ----- 98 एमएम
सूरजगढ़ (झुंझुनूं) ---------82 एमएम
थानागाजी (अलवर) ------79 एमएम
गंगानगर में दो स्थानों पर 75 एमएम
अजीतगढ़ (सीकर)---------73 एमएम
भैंसरोडगढ़ (चित्तौड़गढ़)---- 73 एमएम
कोटा ----------------------68.8 एमएम
रामगंजमंडी (कोटा)-------- 66 एमएम
Published on:
26 Jun 2023 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
