31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहपुरा में पहली बार स्टेडियम में हुआ उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, तिरंगे की शक्ल में सजाया स्टेडियम

स्वतंत्रता दिवस पर शाहपुरा कस्बा आजादी के जश्न में रंगा नजर आया। शाहपुरा में पहली बार उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह कस्बे के खेल स्टेडियम में मनाया गया। इस मौके पर स्टेडियम को तिरंगे की शक्ल में सजाया गया। जिससे समारोह की अलग ही छटां नजर आई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Satya prakash Sharma

•

Updated: 15 Aug 2018, 8:29 PM IST

kk

शाहपुरा में पहली बार स्टेडियम में हुआ उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, तिरंगे की शक्ल में सजाया स्टेडियम

शाहपुरा में धूमधाम से मनाया आजादी का जश्न, गूंजे देशभक्ति गीतों के तराने
शाहपुरा में पहली बार स्टेडियम में हुआ उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, तिरंगे की शक्ल में सजाया शाहपुरा का स्टेडियम
विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह ने किया ध्वजारोहण
शाहपुरा। शाहपुरा कस्बा सहित क्षेत्र में 72वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर शाहपुरा कस्बा आजादी के जश्न में रंगा नजर आया। शाहपुरा में पहली बार उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह कस्बे के खेल स्टेडियम में मनाया गया। इस मौके पर स्टेडियम को तिरंगे की शक्ल में सजाया गया। जिससे समारोह की अलग ही छटां नजर आई। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह ने प्रात: ९ बजे ध्वजारेाहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि हमें अपने देश के सैनिकों पर गर्व होना चाहिए। जो देश की सीमा पर विषम परिस्थितियों में भी डटकर दुश्मनों का मुकाबला करते हुए देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देते हैं। जो सीमा पर जाकर सीने पर गोली खाते है, ऐसे नौजवानों को जन्म देने वाली माताएं भी धन्य है। डिप्टी स्पीकर ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की बात कही। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष रजनी पारीक ने की। एसडीएम रवि विजय, पुलिस उपाधीक्षक कमल सिंह, विकास अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान, तहसीलदार सूर्यकान्त शर्मा, ईओ फतेह ङ्क्षसह, थाना प्रभारी सुभाषचंद व अन्य जनप्रतिनिधिगण विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद थे।

गूंजे देशभक्ति गीतों के तराने

समारोह में कस्बे के सरकारी व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ पीटी, परेड, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। इस मौके पर देशभक्ति गीतों की रंगारंग प्रस्तुति से दर्शकों में जोश भर दिया। बच्चों ने नाटकों की प्रस्तुति देकर कन्या भू्रण हत्या, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों पर भी प्रहार किया। भीषण गर्मी के बावजूद विद्यार्थी कार्यक्रम में घंटों तक डटे रहे।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
समारोह में विधानसभा उपाध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्लॉक क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिसकर्मी व विद्यार्थियों सहित ३० जनों को सम्मानित किया। समारोह में डॉ. उमेश शर्मा, पीओ अर्जुनलाल सैनी, शाहपुरा थाने के कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, अजय कुमार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी गजानंद योगी, नर्स ग्रेड प्रथम विनोद शर्मा, खोरालाडख़ानी व्याख्याता महेन्द्र शर्मा, शाहपुरा जेईएन यश चौधरी, सीए द्वितीय योगेश्वर बुनकर, श्रम निरीक्षक मनीष मीणा, हनुतपुरा ग्राम रोजगार सहायक मुक्तिलाल यादव, पशुधन सहायक प्रवीण कुमार शर्मा, नगरपालिका ईओ फतेह सिंह मीणा, कनिष्ठ सहायक नगरपालिका रोहित शर्मा, सूचना सहायक नवलकिशोर, कैलाश बराला, गोपाल शर्मा, मनोज शर्मा, द्रवेश, महिला पर्यवेक्षक शकुंतला, सहायक कर्मचारी सावित्री मीणा, पटवारी अमित कुमार शर्मा, प्राध्यापक दीपकराज भायला, व्याख्याता वृद्धिचंद यादव, मेलनर्स द्वितीय कैलाश शर्मा, एएनएम बिशनगढ़ मिनी थोमस, अमरसर थाने के कांस्टेबल सुरेश, सानिवि जेईएन हरिश कुमार, संतोष बंगाली, मनोहरपुर थाने के कांस्टेबल राजेन्द्र को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।