1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो युवकों की मौत पर मचा कोहराम, ढांढस बंधाया

अमरसर थाना इलाके में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। बीती रात मारखी के पास अनियंत्रित कार के विधुत पोल से टकराने से एक जने और रविवार सुबह निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Vinod Sharma

•

Updated: 14 Oct 2018, 11:04 PM IST

 road-accident-2-death

दो युवकों की मौत पर मचा कोहराम, ढांढस बंधाया

पोल से टकराई कार, 1 घंटे तक फंसा रहा युवक, 12 घंटे बिजली गुल
राड़ावास (जयपुर)। चौमूं-अजीतगढ़ स्टेट हाइवे पर मारखी के पास शनिवार रात कार अनियंत्रित होकर 33 केवी के विधुत पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से विधुत पोल टूटकर धराशाही और कार क्षतिग्रस्त हो गई। युवक के कार में फंसने पर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला। इधर, पोल टूटने से क्षेत्र में करीब 12 घंटे तक विधुतआपूर्ति बाधित रही।
एएसआई सुभाष शर्मा ने बताया कि नांगल भलड़ा निवासी सुरेश जाट रात को कार से अजीतगढ़ से चौमूं की ओर जा रहा था। हाइवे पर मारखी के पास पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर 33 हजार केवी के विधुत पोल से टकरा गई। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर से पोल के दो टुकड़े हो गए। पुलिस ने कार में फंसे शव को निकालकर सीएचसी अमरसर भिजवाया और सुबह पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विधुत आपूर्ति बाधित
कार की टक्कर से विधुत पोल के टूटने से क्षेत्र में विधुत आपूर्ति करीब 12 घंटे तक बंद रही। सुबह से दोपहर तक विधुतकर्मी पोल और लाइन को दुरुस्त करने में जुटे रहे। पोल टूटने से ग्राम पंचायत नयाबास, धवली, म्हार खूर्द, परमानपुर, गुलाबबाड़ी, सेपटपुरा, आमलोदा सहित कई गांव ढाणियों में विधुत आपूर्ति नहीं होने से परेशानी हुई।

बस ने बाइक के मारी टक्कर, युवक की मौत
अमरसर (जयपुर)। बड़ की चौकी से खेजरोली जाने मार्ग पर रविवार सुबह निजी बस ने बाइक के टक्कर मार दी, इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। थानाप्रभारी अरविन्द सिंह ने बताया कि हनुतपुरा निवासी ललित पुत्र प्रेमचन्द कुलदीप बाइक से अजीतगढ़ की ओर जा रहा था। इस दौरान चौकी का बड़ से खेजरोली जाने वाली रोड पर स्थित ईंट भट्टे के सामने निजी बस से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर हनुतपुरा में मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों और परिचित लोगों ने घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने शव का सीएचसी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

आईटीआई कर रहा था युवक
जानकारी अनुसार मृतक आईटीआई कर रहा था। इसके पिता प्रेमचंद ईंट भट्टों पर मजदूरी कर परिवार का पोलन-पोषण करता है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार बहन-भाई है। हादसे के बाद बहन-भाई और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। रिश्तेदारों और परिचित लोगों ने परिवाजनों को ढांढस बंधाया।