24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फूटा लोगों का गुस्सा, स्टेट हाइवे जाम

जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन : खटीक मोहल्ला व द्रोण कॉलोनी में व्याप्त है जलसंकट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Santosh Kumar Dhakar

•

Updated: 6 Aug 2018, 10:43 PM IST

water-crises-in-shahpura-road-jam

फूटा लोगों का गुस्सा, स्टेट हाइवे जाम

शाहपुरा. बारिश के मौसम में भी चहुंओर पेयजल समस्या बरकरार है। नलों में पर्याप्त पानी नहीं आने से लोगों में जलदाय विभाग के खिलाफ गुस्सा है। पेयजल समस्या से त्रस्त खटीक मोहल्ले के लोगों का सोमवार को जलदाय विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने कनिष्ठ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों को खरीखोटी सुनाई। अधिकारियों के नहीं पहुंचने से लोग आक्रोशित हो गए और शाहपुरा-अजीतगढ़ स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। एएसआई ओमप्रकाश सैनी ने समझाइश कर हाइवे से हटाया। वहीं मौजूद जलदायकर्मी भीमाराम जाट ने समस्या से जल्द ही निजात दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर मोहल्ले के लोग वापस लौटे। इधर, द्रोण कॉलोनी में भी पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने शाम को सहायक अभिंयता बंशीधर और कनिष्ठ अभियंता विकास गुप्ता का घेराव किया। लोगों ने कॉलोनी में चल रहे पाइप लाइन कार्य को बंद करा दिया। अधिकारियों के तीन दिन में जलापूर्ति सुचारू कराने का भरोसा दिलाने पर लोग माने। स्थानीय निवासी डीके सिंह ने बताया कि द्रोण कॉलोनी में थाने के पास बनी टंकी से वर्ष 2008 से जलापूर्ति हो रही थी। जलदाय कर्मचारियों ने कुछ दिन पहले पाइप लाइन को श्याम मंदिर की तरफ जोड़ दिया। इससे द्रोण कॉलोनी में पेयजल संकट हो गया। उच्चाधिकारियों की शिकायत पर कॉलोनी में जलापूर्ति सुचारू तो की, लेकिन तीन-चार गलियों में जलापूर्ति अवरुद्ध है। दोपहर में कॉलोनी में पुरानी पाइप लाइन को दुरुस्त करने पहुंचे कर्मचारियों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस मौके पर डीके सिंह, सीताराम मीणा, फूलचंद मोदी, कैलाश मीणा, रामप्रकाश शर्मा, मनोज शर्मा, रामप्रसाद, बलदेव जांडिग़, कृष्णा देवी, सीमा देवी, संतोष देवी, गुड्डी देवी मौजूद थे।

पौने घंटे जाम, एक किलोमीटर की कतार
लोगों ने कनिष्ठ अभियंता कार्यालय के बाहर हाइवे परकरीब पौन घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। हाइवे जाम करने से करीब एक किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम में निजी सवारी वाहन, लोडिंग वाहन और बसें फंसी रही। यात्रियों और वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। जाम खुलने के बाद भी काफी देर तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
17 फीट गहरी है पाइप लाइन, कैसे पहुंचे पानी
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में जलापूर्ति की पाइप लाइन कई साल पुरानी है और करीब 17 फीट गहरी है। इससे ऊंचाई वाले घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जलदाय अधिकारियों, एसडीएम और विधानसभा उपाध्यक्ष को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। मोहल्ले में 400 मीटर तक नई पाइप लाइन डालने के लिए टेण्डर हो चुका है, लेकिन कार्य शुरू करने में जलदाय अधिकारी ढिलाई बरत रहे हैं।
इनका कहना है...
द्रोण कॉलोनी में एक-दो दिन में जलापूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। वहीं खटीक मोहल्ला में नई पाइप लाइन डालने के लिए टेण्डर हो चुका है। जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विकास गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता, शाहपुरा