11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा क्या हुआ कि बस सवार यात्रियों में मच गई चीख-पुकार

-ट्रेलर के कूंदे में अटकी बस की बॉडी, यात्रियों में मची चीख पुकार-बड़ा हादसा टला, यातायात रहा प्रभावित

2 min read
Google source verification
sp

ऐसा क्या हुआ कि बस सवार यात्रियों में मच गई चीख-पुकार


शाहपुरा। चौमूं-अजीतगढ़ स्टेट हाईवे पर राड़ावास बस स्टैण्ड के पास शनिवार दोपहर में जयपुर की तरफ जा रही सवारियों से भरी बस की बॉडी ट्रेलर के कूंदे में अटक गई। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस रुकते ही यात्रियों में नीचे उतरने को लेकर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दोनों वाहनों की गति धीमी थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। बाद में एकत्र हुए अन्य वाहन चालकों व ग्रामीणों ने ट्रेलर व बस को आगे-पीछे कराकर दोनों वाहनों को निकाला। तब जाकर जाम खुला।

क्रॉस करने के दौरान हुआ हादसा


जानकारी के मुताबिक दोपहर में एक ट्रेलर चौमूं से अजीतगढ़ की तरफ और सवारियों से भरी बस अजीतगढ़ से चौमूं की तरफ जा रही थी। दोनों वाहनों के क्रास करने के दौरान बस की बाडी ट्रेलर के कूंदे में अटक गई। जिससे बस की बाडी काफी दूरी में फट भी गई। अचानक हादसे से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।


बेतरतीब वाहन बने परेशानी


मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिस का यातायात व्यवस्था की तरफ कतई ध्यान नहीं है। स्टेट हाईवे पर बस स्टैण्ड के आसपास बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े रहते है। ऐसे में आमने-सामने से गुजरने वाले वाहनों में भिडंत होने की संभावना रहती है। वाहनों के खड़े रहने से जाम की स्थिति भी बनी रहती है। आक्रोशित लोगों ने पुलिस ने बेतरतीब खड़े रहने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि थाना पुलिस को कई बार अवगत भी कराया जा चुका है। यातायात व्यवस्था पर ध्यान नहीं देने से आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते है।

पूरक परीक्षा की अंकतालिका का वितरण शुरू

शाहपुरा। नोडल केन्द्र श्रीकल्याणसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड कार्यालय से पूरक परीक्षा 2018 की अंकतालिकाए प्राप्त हो चुकी है। विद्यालय प्रभारी धर्मवीर रोलानिया एवं विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि अंकतालिका का वितरण शुरू कर दिया है। निजी एवं सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक नोडल केन्द्र से अंकतालिकाएं प्राप्त कर सकते है।