11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या

कांट कालवाड़ गांव का मामला : देवर भाभी के बीच थे नाजायज संबंध

2 min read
Google source verification
Woman murdered husband with Dewar

महिला ने देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या

चन्दवाजी. थानांतर्गत ग्राम कांट कालवाड़ में शुक्रवार तड़के महिला ने देवर के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी व देवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण देवर-भाभी के बीच अवैध संबंध रहा और इसकी भनक मृतक को लग गई थी। विरोध करने पर उसका गला घोंट दिया। थाना प्रभारी राजवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि कांटकालवाड़ में पहाड़ी की तलहटी में सोहनलाल बावरिया का परिवार रहता है। पुलिस को शुक्रवार सुबह सोहनलाल के बड़े बेटे टीकम बावरिया (25) की हत्या की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संदिग्ध मानते हुए मृतक की पत्नी धौली देवी (22) व छोटे भाई मुकेश (19) को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने चारपाई पर सो रहे टीकम की लूगड़ी से गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। इस पर पुलिस ने मृतक की पत्नी धौली देवी व उसके देवर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पिता सोहन लाल निवासी आसलपुर हाल निवासी कांट कालवाड़ ने चंदवाजी थाने में छोटे बेटे एवं पुत्रवधू के खिलाफ नाजायज संबंधों के चलते बड़े बेटे टीकम की हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। मृतक के पिता ने बताया कि वह सुबह उठा तो धौली व मुकेश बड़े बेटे के गले में लूगड़ी का फंदा डालकर खींच रहे थे। रिश्तेदारों को बुलाकर उसे निम्स अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पत्नी को टोकना भारी पड़ा

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ टीकम की पत्नी धौली के देवर मुकेश के साथ नाजायज संबंध की बात सामने आई। टीकम ने कई बार धौली को मुकेश के साथ संदिग्धावस्था में पकड़ा था। गुरुवार को भी इसी बात को लेकर टीकम व धौली देवी के बीच झगड़ा हुआ था और टीकम ने धौली की पिटाई कर दी थी। इसके बाद टीकम तो कमरे में जाकर सो गया और धौली ने देवर मुकेश को बुलाकर हत्या करने की योजना बना ली। देर रात देवर-भाभी ने कमरे में सो रहे टीकम का लूगड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी।