14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोहे के एंगलों पर टिकी छत, जान जोखिम में डालकर जर्जर धर्मशाला भवन में विधुत बिल जमा कर रहे कर्मचारी

आखिर कब चेतेगा निगम, कब मिलेगा भवन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Vinod Sharma

•

Updated: 23 Feb 2018, 7:38 PM IST

जर्जर भवन में जान जोखिम में डालकर बिल जमा करने को मजबूर

कानोता (जयपुर)। नायला गांव में अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने दो बार दौरा किया था। उन्होंने गांव के पिछड़ेपन को दूर करने की पहल भी की। उनकी पहल पर नायला ग्रामं पंचायत देश की पहली ग्राम पंचायत बनी, जिसे इंटरनेट सुविधा हासिल हुई। लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते आज भी नायला में विधुत विभाग के कर्मचारी एक जर्जर धर्मशाला के भवन में जान जोखिम में डालकर बिल जमा करने को मजबूर है। कर्मचारियों के पास सुविधा के नाम कुछ नहीं है। वहां न तो गर्मी को दूर करने के लिए पंखा है और ना ही बैठने के लिए फर्नीचर भी नहीं है। उससे ज्यादा परेशानी तो बिल जमा करने वाले कर्मचारियों को बिल राशि रखने में होती है क्योकि उनके पास रूपए रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं बिल की तारिख के दिन सुबह से ही उपभोक्ता बिल जमा कराने आ जाते है और कर्मचारी नायला में विधुत भवन का कार्यालय नहीं होने के कारण एक जर्जर धर्मशाला में आकर कार्य करने लग जाते है।

ये है हाल...
बिल जमा करनें वालें कर्मचारी चिरंजीलाल ने बताया कि जहां हमें बिल जमा करने पड़ रहे है उस भवन की हालत देखी जाए तो दीवारों से चूना गिर रहा है ओर चारों तरफ दरारें हो रही है। जिसकी छत भी लोहे के एंगलों पर टिकी हुई है। भवन की एसी हालत देख कर्मचारियों को मजबूरन लोहे के एंगलों पर टिकी छत के नीचे बैठकर बिल जमा करने पड़ते है। जिससे कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के साथ हर समय अनहोनी का डर रहता है। जैसे-जैसे गर्मी ओर बारिश का मौसम आता है कर्मचारियों की परेशानी बढ़ जाती है। बारिश के दिनों में तो छत से पानी टिपकता रहता है। इस हालात में कर्मचारियों व उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ग्रामीणों की ओर से प्रशासन से विधुत भवन बनाने की मांग की है।

इनका कहना है-
नायला में पिछले कई वर्षों से विधुत विभाग का ऑफिस नहीं होने के कारण किराए की धर्मशाला में ही बिल जमा किए जा रहे है लेकिन जल्द ही विधुत विभाग का ऑफिस बनवाया जाएगा जिसकी प्रक्रिया चालू है।
अशुंल वर्मा, सहायक अभियंता, कानोता