16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा का दावा : ये बस्तरिया गाना साबित होगा हमारी विकास यात्रा के लिए संजीवनी

12 मई से शुरू होने वाली भाजपा की विकास यात्रा में बस्तरिया गाना मचाएगा धूम, 7 मई को मुंबई में होगा विमोचन

2 min read
Google source verification
विकास यात्रा के लिए संजीवनी

जगदलपुर . भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा हल्बी गोंडी भाषा में भाजयुमो गीत का निर्माण किया गया है। 7 मई को मुंबई में भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन इसका विमोचन करेंगी।

Read More : Naxal Breaking : देर रात नक्सलियों ने आगजनी को दिया अंजाम, फेकें पर्चे, इस घटना से बौखलाए थे नक्सली

मुंबई मे बस्तर के हल्बी गोडी गीत का विमोचन
युवा गीत विमोचन करवाने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से भाजयुमो के गोपाल सामंतो, संग्राम सिंह राणा, जितेंद्र सुराणा, पीयूष मिश्रा गाने के गायक सिद्धार्थ महाजन मुंबई मे हल्बी गोडी गीत का विमोचन आयोजन में शामिल होंगे।

रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प
भाजयुमो का मानना है कि छत्तीसगढ़ में 12 मई से चलने वाले विकास यात्रा पर यह गीत संजीवनी साबित होगा। प्रदेश के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में चौथी बार छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प भाजयुमो के समस्त कार्यकर्ताओ ने लिया है।

हर पोलिंग बूथ पर भाजपा को विजय हासिल हो सके
हर पोलिंग बूथ तक ये गीत बस्तर के हल्बी गोंडी भाषा मे पहुंचेगा जिससे युवाओं में एक अलग से ऊर्जा का संचार होगा। जिससे भाजयुमो के कार्यकर्ता विकास यात्रा के साथ-साथ हर पोलिंग बूथ पर भाजपा को विजय हासिल हो सके

Read More : माओवादी फरमान के चलते थमे रहे बसों के पहिए, यात्रियों ने उठाई परेशानी

हल्बी व गोंडी में बना गाना भाजपा के लिए मील का पत्थर साबित होगा
इसी उद्देश्य से विधानसभा के चुनाव में 65 प्लस को लेकर फिर से भाजपा सरकार बने यही हमारा उद्देश्य होगा। ज्ञात हो की इस गाने का विमोचन 7 मई को भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के हाथों होगा। भाजपा का मानना है कि, बस्तर का यह हल्बी व गोंडी में बना गाना भाजपा के लिए मील का पत्थर साबित होगा।