30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या आप जानते हैं तनाव से मुक्ति व स्ट्रॉंग बनने का यह राज, नहीं तो जरुर पढ़ें खबर

कन्या पॉलीटेक्निक में जोनल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता, आज खोखो, कबड्डी, एकल गीत और नृत्य का आयोजन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

Ajay Shrivastav

•

Updated: 20 Feb 2018, 12:40 PM IST

क्रीड़ा प्रतियोगिता में कमिश्रर ने कहा खेल से उर्जा मिलती है व तनाव से मुक्ति

क्रीड़ा प्रतियोगिता में कमिश्रर ने कहा खेल से उर्जा मिलती है व तनाव से मुक्ति

क्रीड़ा प्रतियोगिता में कमिश्रर ने कहा खेल से उर्जा मिलती है व तनाव से मुक्ति

जगदलपुर . शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक में स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के तहत जोनल स्तरीय अंतर पॉलीटेक्निक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा परिसर मैदान धरमपुरा में सोमवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमिश्नर दिलीप वासनीकर ने कहा कि खेल से ऊर्जा मिलती है। खिलाडि़यों के खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। प्रतिस्पर्धा, द्वेष की भावना नहीं रखना चाहिए। खेल में हार, जीत लगी रहती है। इस पर ध्यान न देकर अपना अच्छा खेल दिखाने की कोशिश की जाए, कई बार जीतने वाले की अपेक्षा हारने वाली टीम को याद किया जाता है।

Read More : 10वीं पास के लिए रेलवे में निकली बंपर 89,000 भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 12 मार्च

तनाव से मुक्त करता है खेल
जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र झा ने कहा कि खेल तनाव से मुक्त करता है। हर किसी को जीवन में खेल खेलना चाहिए, इससे शरीरभी स्वास्थ्य रहता है। प्राचार्य प्रो. शिवानंद चौधरी ने कहा कि खिलाड़ी यदि अच्छा खेलें तो देश का नाम होता है। खिलाड़ी देश के लिए खेलने के लिए जोर लगाएं। यहां भी अच्छा भविष्य है। प्राचार्य डॉ. एससी वैरागी ने स्वागत उद्बोधन दिया।

खिलाडि़यों ने मिलाए कदम से कदम
जोन स्तरीय प्रतियोगिता में आठ पॉलीटेक्निक संस्थाओं के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। शुभारंभ अवसर पर खिलाडि़यों ने मार्च पास्ट के माध्यम से कदम से कदम मिलाए। इसके बाद सरस्वती वंदना हुआ। प्रतियोगिता में 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Read More : जान हथेली में लिए जुबां पर भोले का नाम जपते 7 नालों को पार कर श्रद्धालु पहुंचे यह धाम

लंबी कूद, दौड़ में दिखाई प्रतिभा
पहले दिन धावकों के लिए 100 मीटर दौड़, लंबी कूद दौड़, ऊची कूद, त्रिकूद का आयोजन किया गया। गोला फेंक, तवा फेंक में भी खिलाडि़यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

आज ये हो रहे खेल
धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में मंगलवार को खोखो, कबड्डी, एकल गीत और एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 22 फरवरी तक चलेगी।

Read More : इस नदी के बीच में विराजमान हैं महादेव, मान्यताएं है कई जो दर्शन करने खतरों से भी गुजर रहे हैं भक्त