29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामू को मिला इंदिरा आवास योजना का लाभ

ग्राम तालनार जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी रामू को इंदिरा आवास योजना का लाभ मिला। वर्ष 2013-14 में इंदिरा आवास के माध्यम से 75000 रुपए प्राप्त हुए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ajay Shrivastava

•

Updated: 13 Jul 2016, 8:28 PM IST

Living below the poverty line

Lifestyle changes

सुकमा
. इंदिरा आवास योजना ग्रामीण विकास मंत्रालय की प्रमुख योजना है जिसका उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों खासतौर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बंधुआ मजदूरों और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को निर्माण, आवास के लिए सहायता प्रदान करना है।


ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे आवासहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए शत-प्रतिशत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 1985-86 से इंदिरा आवास योजना प्रारंभ की गई है।


ग्राम तालनार जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी रामू को इंदिरा आवास योजना का लाभ मिला। रामू का ग्राम जनपद मुख्यालय से 25 किमी की दूरी पर शबरी नदी के किनारे स्थित है। रामू ने बताया कि वो पहले कच्चे मकान में रहता था।


मकान की स्थिति जर्जर थी। बरसात के दिन में तकलीफ होती थी। रात में सोने व मेहमान आने पर घर छोटा होने के कारण रहने की समस्या हो जाती थी। उसे ग्राम पंचायत के माध्यम से इंदिरा आवास योजना की जानकारी प्राप्त हुई। उसका नाम बीपीएल परिवार की सूची में शामिल हैं।


इंदिरा आवास के लिए ग्राम सभा में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम सभा में मेरे नाम को प्रस्तावित कर जनपद पंचायत में स्वीकृत के लिए भेजा गया। जहां से अभिस्वीकृति के लिए जिला पंचायत भेजा गया। जिला पंचायत से मेरे नाम पर इंदिरा आवास की स्वीकृति प्राप्त हुई।


वर्ष 2013-14 में इंदिरा आवास के माध्यम से 75000 रुपए प्राप्त हुए। उक्त राशि का सद्उपयोग कर 4 कमरे का पक्का आवास का निर्माण करने में किया। वर्तमान में इंदिरा आवास योजना का लाभ लेकर पूरे परिवार के साथ इंदिरा आवास की राशि से बने मकान में रहता हूं। शासन की योजना का लेकर रामू ने अपने जीवन शैली में परिवर्तन लाया तथा अन्य लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया।