29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस अस्पताल के नर्स व आया पर लगा ऐसा घिनौना आरोप, आप भी चौक जाएंगे सुनकर

गर्भवती ने मारपीट से किया इंकार, मितानिनों ने कहा हमेशा किया जाता है दुव्र्यवहार, दबाव में बयान देने का लगाया आरोप।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

Eshwar Prashad Panigrahi

•

Updated: 15 Feb 2018, 2:27 PM IST

स्टाफ नर्स व वार्ड आया ने किया अभद्र व्यवहार, भड़की मितानिन फिर उठाया यह कदम...

स्टाफ नर्स व वार्ड आया ने किया अभद्र व्यवहार, भड़की मितानिन फिर उठाया यह कदम...

स्टाफ नर्स व वार्ड आया ने किया अभद्र व्यवहार, भड़की मितानिन फिर उठाया यह कदम...

जगदलपुर . महारानी अस्पताल में गर्भवती से लेबर रूम में मारपीट करने व अभद्रता का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत मितानिनों ने सोमवार को कलक्टर जनदर्शन में की। मितानिनों ने इस मामले की जांच की मांग की थी। उक्त मामले की जांच होने से पूर्व ही गर्भवती ने मारपीट करने की बात को नकार दिया है। हालांकि अभद्रता से पेश आने को सही बताया है।

स्टाफ नर्स व आया पर आरोप
मामला महारानी अस्पताल के लेबर रूम का है। नेतानार की रहने वाली सनमति को 12 फरवरी की रात डेढ़ बजे चंपा प्रसव कराने अस्पताल लेकर आई थी। यहां स्टाफ नर्स व आया ने सनमती को लेबर रूम ले जाने के दौरान मितानिन चंपा को अंदर जाने से मना कर दिया था, जबकि सनमती मितानिन को अंदर आने के लिए उसका हाथ पकड़ी हुई थी। मितानिन ने आरोप लगाया था कि इस दौरान स्टाफ नर्स व आया ने उसका हाथ झटककर उसे धक्का मारते हुए बाहर निकाल दिया था। यही नहीं लेबर रूम में भीतर सनमती के साथ मारपीट भी की गई थी, जिसकी वजह से उसका बच्चा खत्म हो गया।

बयान से आरोप साबित हुआ झूठा
मितानिन ने लेबर रूम में मौजूद डॉक्टर, स्टाफ नर्स और आया को इसके लिए दोषी बताते हुए सोमवार को इसकी शिकायत करने मितानिनों ने कलक्टर को पत्र सौंपा था। जिसे गंभीरता से लेते हुए अपर कलक्टर हीरालाल नायक तत्काल मामले की जांच करने के एसडीएम को निर्देश दिए थे, लेकिन मामले की जांच पूरी होने से पूर्व ही सनमती का बयान मितानिन के आरोप को झूठा साबित कर रही है। अस्पताल पुलिस चौकी को दिए बयान में सनमती ने बताया कि लेबर रूम में उसके साथ किसी भी तरह की मार पिटाई की घटना नहीं हुई थी, जबकि डॉक्टर व अन्य स्टॉफ उससे अच्छे से पेश आए थे।