25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Beauty Tips: क्या ठंड के मौसम में आपकी भी चेहरे से निकलने लगती है पपड़ी तो अपनाएं यह स्किन केयर रूटीन

क्या आप भी ठंड के मौसम में चहरे से पपड़ी निकलने से परेशान है। बहुत से लोगों ठंड के मौसम में इस तरह की समस्या का सामना करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 29 Nov 2021, 10:36 AM IST

 क्या ठंड के मौसम में आपकी भी चेहरे से निकलने लगती है पपड़ी तो अपनाएं यह स्किन केयर रूटीन

flaky skin care routine in winter

नई दिल्ली। सर्दियां आते ही कई लोगों को त्वचा से संबंधित कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन्हीं समस्याओं में से सबसे आम समस्या हाथ की उंगलियों के ऊपरी हिस्से से स्किन निकलने की समस्या है। कई बार तो लोगों की हाथ ही उंगलियों के अलावा हथेली से भी स्किन निकलने की समस्या होने लगती है। साथ ही फेस जो हर किसी का सबसे महत्वपूर्ण पार्ट है उस जगह से भी लगातार पपड़ी निकलने लगती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी तरह की समस्या के विषय में जानकारी देंगे।

चेहरे पर किन जगहों से निकलते हैं पापड़ी

अगर आप चेहरे से फ्लेक्स निकलने की बात कर रहे हैं तो कुछ एरिया ज्यादा ड्राई होते हैं –

नाक के आस पास की स्किन
होठों के पास की स्किन
गालों की स्किन
सिर्फ कुछ ही मामलों में माथे की स्किन

नारियल तेल से करें मालिश
नारियल तेल का इस्तेमाल करके भी आप स्किन निकलने की समस्या में आराम पा सकते हैं। इसके लिए बस आप नारियल का शुद्ध तेल लें और उससे करीब 2 से 3 मिनट तक फेस की मालिश करें। ऐसा करने से फेस की डेड स्किन बाहर आ जाएगी और चहरे की ड्राईनेस भी दूर होगी।


बादाम तेल और विटामिन E
ऐसे समय में आपकी स्किन के लिए बादाम तेल और विटामिन-ई बहुत अच्छा हो सकता है। इससे मसाज करने से स्किन में रिपेयर का काम होता है और सेल्स रिजुविनेट होते हैं। आप इनसे 5 मिनट मसाज करें और उसके बाद इन्हें अपनी स्किन में एब्जॉर्ब होने दें। इसके बाद चाहे तो इसे धो लें या फिर इसे चेहरे पर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।

मॉइस्चराइजेशन
हर बार मॉइस्चराजेशन आपकी स्किन को एक्स्ट्रा ड्राईनेस से बचाता है। इसलिए ये ध्यान रखें कि मॉइस्चराइजेशन बनाए रखें। सनस्क्रीन और मॉइस्चराइजर आपकी स्किन के सच्चे साथी हो सकते हैं।

ये सारे हैक्स आपको फ्लेकी स्किन से निजात पाने में मदद करेंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।