9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्राकृतिक तरीके से निखारें त्वचा, जानें ये नुस्खे

कुछ घरेलू नुस्खे एेसे हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। जानते हैं इनके बारे में ।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Feb 24, 2019

natural-skin-cleansing

कुछ घरेलू नुस्खे एेसे हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। जानते हैं इनके बारे में ।

खूबसूरत और कोमल त्वचा के लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करते हैं। ये कॉस्मेटिक्स त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं और इनका असर ज्यादा देर तक नहीं रहता। कुछ घरेलू नुस्खे एेसे हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। जानते हैं इनके बारे में ।

पपीते में मौजूद विटामिन-ए आंखों व त्वचा के लिए फायदेमंद है। पपाइन एंजाइम त्वचा की सतह से मृत कोशिकाओं को हटाता है। इसके लिए पपीते के गूदे को 15 मिनट चेहरे पर लगाएं और गुनगुने पानी से धोएं।

गुलाब जल क्लिंजर का काम करता है। दो टी स्पून गुलाबजल में 3-4 बूंद ग्लिसरीन और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर सोने से पहले चेहरे पर लगाएं व सुबह सामान्य पानी से धो लें।

खीरे को पीस लें और इसके गूदे में आधा कप दही मिलाकर त्वचा पर लगाएं। 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धोएं।
फल, सब्जियां, बादाम व अखरोट, विटामिन, मिनरल्स और ओमेगा-थ्री के बढिय़ा स्रोत हैं जो त्वचा को जवां बनाए रखते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।