17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Beauty Tips: जानें क्या है क्रायोथेरेपी, सुंदर बेदाग त्वचा पाने के लिए कैसे किया जाता है ट्रीटमेंट

Beauty Tips: क्रायोथेरेपी का उपयोग हॉलीवुड की अधिकतर अभिनेत्रियां खुद को जवां रखने के लिए करती हैं। यह थेरेपी आपकी त्वचा को बेदाग रखती है।

2 min read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Aug 06, 2021

health news

Beauty Tips: क्रायोथेरेपी का उपयोग हॉलीवुड की अधिकतर अभिनेत्रियां खुद को जवां रखने के लिए करती हैं। यह थेरेपी आपकी त्वचा को बेदाग रखती है।

क्रायोथेरेपी का उपयोग हॉलीवुड की अधिकतर अभिनेत्रियां खुद को जवां रखने के लिए करती हैं। यह थेरेपी आपकी त्वचा को बेदाग रखती है। इस थेरेपी में आपको या आपकी त्वचा को -140 डिग्री या उससे नीचे के तापमान में रखा जाता है। जिसके कारण ब्लड, स्किन के सर्फेस तक पहुंच जाता है। जिससे त्वचा की अशुद्ध चीजों को खून शुद्ध करता है। जिसके बाद आपकी त्‍वचा में बेदाग निखार हो जाता है।

Read More: ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाता है राइस स्क्रब, ऐसे करें तैयार

इस ट्रीटमेंट में क्या होता है?

इस ट्रीटमेंट में आपके त्वचा के खराब हिस्सों या घाव वाले त्वचा को तरल नाइट्रोजन के जरिये फ्रीज किया जाता है जिससे त्वचा से जुड़ी सारी अशुद्धियां तुरंत खत्म हो जाते हैं।

इसके क्या फायदे हैं?

इस ट्रीटमेंट से मस्से, अनचाहे तिल, घातक ट्यूमर या उनकी वृद्धि औऱ सनबर्न स्कीन को ठीक किया जाता है। इसके अलावा मुँहासे और गहरे घाव के इलाज के लिए भी इस थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है।

Read More: कई बीमारियों का संकेत हो सकती है खांसी, ऐसे करें घरेलु उपचार

क्या सभी इस्तेमाल कर सकते हैं?

नहीं। इसका इस्तेमाल केवल कुछ लोग ही कर सकते हैं। सबसे पहले डर्मेटोलॉजिस्ट आपकी त्वचा की जांच करते हैं उसके बाद आपको ये ट्रीटमेंट रिकमेंड करते हैं।

इन लोगों के लिए नहीं है ये ट्रीटमेंट

बच्चों और 18 साल से कम किशोरों व एसएलई के मरीजों को क्रायोथेरेपी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Read More: सात सुपर फूड जो आपकी सेहत को देंगे प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व, बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर

ट्रीटमेंट के साइडइफेक्ट

इरिटेशन, नेकरोसिस (किसी भी बॉडी टिशू का मरना) और इनफेक्शन इस ट्रीटमेंट के साइड इफेक्ट हैं। इसके लिए फ्रीक्वेंट सीटिंग जरूरी है।

ट्रीटमेंट का चार्ज

यह ट्रीटमेंट की वेरायटी पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार की त्वचा के लिए ट्रीटमेंट ले रहे हैं। वैसे 2,000 रुपये इस ट्रीटमेंट का मिनिमम चार्ज है।

Read More: डाइटिंग और मेहनत के बावजूद वजन कम नहीं होने के ये हो सकते हैं कारण, यहां पढ़ें

बड़ी खबरें

View All

ब्यूटी टिप्स

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य