22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Beauty Tips: बालों की सफेदी रोकने के लिए तिल के तेल से रोजाना करें सिर की मसाज

Beauty Tips: प्रोटीन से भरपूर तिल का तेल कई तरह से लाभकारी है। प्राचीन भारतीय चिकित्सा शास्त्रियों के अनुसार यह बालों के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ तनाव से भी राहत दिलाता है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Jul 01, 2021

beauty tips

Beauty Tips: प्रोटीन से भरपूर तिल का तेल कई तरह से लाभकारी है। प्राचीन भारतीय चिकित्सा शास्त्रियों के अनुसार यह बालों के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ तनाव से भी राहत दिलाता है।

Read More: बाल झड़ने या सफेद होने पर जरूर आजमाएं आंवले के ये घरेलू नुस्खे

इसमें चिपचिपाहट नहीं होती। इसके इस्तेमाल से बालों में चमक और मजबूती आती है। रोजाना इस तेल का प्रयोग बालों के असमय सफेद होने की समस्या में लाभकारी है। इसके तेल से नियमित सिर की मसाज से कोशिकाएं सक्रिय होती हैं। जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है।

Read More: फिट रहने के लिए महिलाओं और पुरुषों को रोज लेनी चाहिए इतनी कैलोरी

तनाव भी बालों के झडऩे की एक बड़ी वजह है। सिर पर इसकी मसाज करने से थकान दूर होती है और मूड भी अच्छा होता है। इससे सिर की त्वचा को पोषण मिलने के साथ रक्तसंचार बेहतर होता है जिससे नए बाल उगने लगते हैं व दो-मुंहे बालों की समस्या दूर होती है। तिल का तेल हेयर डैमेज रोकता है। रूखे-सूखे बालों को सॉफ्ट बनाकर बालों की गुणवत्ता बढ़ाता है। यदि लंबे समय की सिर में रूसी की समस्या है तो सिर धोने से थोड़ी देर पहले इसे बालों में लगाएं। ऐसा 2-3 बार करने से समस्या में आराम मिलेगा।

Read More: डिप्रेशन के यह लक्षण नजर आने पर तुरंत करें घरेलू उपाय