6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगे चलते वाहन में घुसा गैस टैंकर, स्टेयरिंग में बुरी तरह फंसा चालक

Road Accident: ब्यावर रोड पर सिक्सलेन कट के पास शुक्रवार दोपहर तेज गति से जाता गैस टैंकर बेकाबू होकर आगे जाते वाहन के पीछे घुस गया ।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_6165815695808509767_y.jpg

मांगलियावास. Road Accident: ब्यावर रोड पर सिक्सलेन कट के पास शुक्रवार दोपहर तेज गति से जाता गैस टैंकर बेकाबू होकर आगे जाते वाहन के पीछे घुस गया । दुर्घटना में गैस टैंकर चालक स्टेयरिंग में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आधा घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जाकर अजमेर के जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

कांडला से नसीराबाद जा रहा एचपी गैस से भरा टैंकर मांगलियावास के ब्यावर रोड कट के पास शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे आगे चलते वाहन के पीछे जा घुसा। इिससे गैस टैंकर का आधा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में टैंकर चालक जोधपुर के शेरगढ़ निवासी नरेश सिंह राजपूत (40) स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया।

यह भी पढ़ें: भारी बारिश ने रोकी रेलवे की रफ्तार, कल से और होगा बुरा हाल, IMD का बड़ा अलर्ट

हादसे की सूचना पर मांगलियावास थाने से हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाल कर हाईवे पेट्रोलिंग टीम की मदद से अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें : केदारनाथ से लौटे युवकों से दुकानदार ने की मारपीट, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान