30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर को सूना छोडऩा पड़ा भारी,चोर नकदी व जेवरात ले भागे

सात तोला सोने के जेवर, एक किलो चांदी व बीस हजार नकदी पार, घर लौटने पर अलमारी टूटी मिली और बिखरे थे सामान

less than 1 minute read
Google source verification
Thieves took cash and jewelry

घर को सूना छोडऩा पड़ा भारी,चोर नकदी व जेवरात ले भागे

ब्यावर (अजमेर).

कभी-कभी लापरवाही काफी नुकसान करा बैठती है। इंसान सोचता है, अरे.. अभी थोड़ी देर में आते हैं। कोई कुछ नहीं होगा,लेकिन यही सोच महंगी पड़ जाती है। आजकल चोर बड़े शातिर हो गए हैं। साइबर क्राइम बढऩे लगे हैं। चोर गिरोह के कई दलाल मुखबिरी कर रहे हैं। वारदात से पहले चोर किसी सूने मकान की रैकी करते हैं।

लोकेशन जांचने के बाद वारदात कर भाग जाते हैं। ऐसा ही एक मामला फतेहपुरिया दोयम क्षेत्र स्थित एक सूने मकान से चोरी के निकला। चोर मंगलवार देर रात कमरों के ताले तोड़ नकदी व जेवरात ले भागे। इस दौरान सात तोला सोने के जेवर, एक किलो चांदी व बीस हजार की नकदी चोरी हो गई।

पुलिस ने किया मुआयना

घटना की जानकारी सुबह मकान मालिक के पहुंचने पर हुई। सूचना पर सिटी थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। कुमावत कॉलोनी निवासी खेमसिंह रावत ने बताया कि मंगलवार को वह बाहर गया था। घर पर कोई नहीं था। बुधवार सुबह घर पहुंचा चोरी का पता चला।

तीनों कमरों के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरे पड़े थे। कमरे में रखी आलमारी भी खुली हुई थी। उसमें नकदी व जेवरात गायब थे। पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर आस पास में पता भी किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रावत ने अंदेशा जताया कि मुख्य दरवाजा तो नहीं तोड़ा लेकिन पीछे के दरवाजे से चोर घुसे होंगे।