मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और आगे भी रहेगी। पीछे हटने का सवाल ही नहीं है। शराबबंदी से सरकारी खजाने को नुकसान तो हुआ है पर बिहारवासियों को भारी लाभ मिला है। हत्या में 23 फीसदी, सड़क दुर्घटना में 21, डकैती में 25, भीषण दंगा में 40 और फिरौती के लिए अपहरण जैसे संज्ञेय वारदातों में 56 फीसदी गिरावट आई है।