
CG Murder News: बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम चण्डीभाठा में अधेड़ उम्र की एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मामले में बेरला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक महिला को अज्ञात आरोपियों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। जिसकी सूचना पर बेरला पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर लिया है। महिला की पहचान करेली गांव की मीणाबाई पाटले पति स्व. अश्वनी कुमार पाटले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला का दो लोगों से विवाह हो चुका था, जिसमे पहले पति से 03 और दूसरे पति से 2 बच्चों को मिलाकर 05 बच्चे है।
जबकि मृतक महिला वर्तमान में दूसरे पति के मृत्यु के बाद अकेली चण्डी भाठा में फल व गुटखा-पान का ठेला लगाकर जीवन यापन कर रही थी। बेरला पुलिस ने इस सम्बंध में हत्या का प्रकरण दर्ज कर घटनाक्रम को विवेचना में लिया है। पुलिस के अनुसार जल्द ही इस मामले में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी की जाएगी। इस सम्बंध में बेरला थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक दिनेश मंडावी ने बताया कि इस मामले में पुलिस हर पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।
Published on:
01 Mar 2024 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
