जानकारी के अनुसार, शव को सुबह 5 बजे ही मर्चुरी लाया गया लेकिन पंचनामा के अभाव में शाम तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पुलिस ने मामले पर प्रार्थी शंकर लाल यादव पिता भागवत यादव उम्र 35 साल की रिपोर्ट पर सफेद रंग के बोलेरो वाहन के चालक मालवेन्द्र बेनर्जी पिता वासुदेव बेनर्जी द्वारा रतनु नेताम पिता नानुक नेताम उम्र 50 साल वार्ड 13 निवासी पर वर्मा पेट्रोल पंप के आगे साजा कोदवा मार्ग में हत्या की नीयत से अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाने के मामले में धारा 102 (1 ), 109 (1), बीएनएस 183 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।