19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Dhamtari / शराब पीने-पिलाने का विवाद हिंसा में बदला, बेटे को बचाने पहुंचे पिता की चाकू से हत्या, 3 अन्य घायल

शराब पीने-पिलाने का विवाद हिंसा में बदला, बेटे को बचाने पहुंचे पिता की चाकू से हत्या, 3 अन्य घायल

Murder Case: शराब पीने-पिलाने के मामूली विवाद में एक वृद्ध की हत्या हो गई। 3 अन्य घायल हैं। घटना कुरुद ब्लॉक के ग्राम कोड़ेबोड़ की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 30 Jun 2025, 1:25 PM IST

बेटे को बचाने पहुंचे पिता की चाकू से हत्या (फोटो सोर्स- पत्रिका)

बेटे को बचाने पहुंचे पिता की चाकू से हत्या (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Murder Case: शराब पीने-पिलाने के मामूली विवाद में एक वृद्ध की हत्या हो गई। 3 अन्य घायल हैं। घटना कुरुद ब्लॉक के ग्राम कोड़ेबोड़ की है। शनिवार की रात 8 बजे रमेश नवरंगे और सत्यम नागरची के बीच शराब पीने-पिलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया। सत्यम नागरची और करण यादव ने रमेश नवरंगे से मारपीट करते हुए उसका कपड़ा फाड़ दिया। यह देख शेखर नवरंगे और जितेन्द्र नवरंगे ने कपड़ा फाड़ने की घटना को लेकर विरोध जताया और फिर से विवाद शुरू हो गया।

रात 11 बजे सत्यम नागरची, करण यादव अपने साथी रामखिलावन नेताम, टोकेश साहू, रितेश गाड़ा, लकेश ध्रुव, मरौद निवासी टेकराम सतनामी सभी लाठी, डंडे से लैस होकर घर घुसे और गाली-गलौज करते हुए रंजीत नवरंगे, जितेन्द्र नवरंगे, शेखर नवरंगे की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपी घर से भाग गए। घायल जितेन्द्र के सिर पर चोट आई थी, जिसे शासकीय अस्पताल कुरुद में भर्ती किया गया। आरोपियों का गुस्सा इतने में भी शांत नहीं हुआ और रात 1 बजे रंजीत नवरंगें के घर घुसे और जितेन्द्र, शेखर नवरंगे को जान से मारने की धमकी देते हुए फिर से मारपीट शुरू कर दी।

घर में मौजूद बिसनी बाई नवरंगे, कोमल नवरंगे, बहु मालती बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इस बीच कोमल नवरंगे के बाएं जांघ, पीठ, सिर में चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में कोमल नवरंगे को कुरुद अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजा उर्फ रामखिलावन, सत्यम नागरची, टोकेश साहू, करण यादव, रितिक गाड़ा, लकेश ध्रुव निवासी कोड़ेबोड़ और टेकराम सतनामी मरौद निवासी को गिरफ्तार कर धारा 296(ख), 115(2), 351(2), 103(1), 191(3), 331(8)

यह भी पढ़े: अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से सिर धड़ से किया अलग, फिर….

CG Murder Case: पहली सूचना में नहीं पहुंची पुलिस…

मृतक कोमल नवरंगे के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रात 11 बजे मारपीट की घटना हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। यदि पहली सूचना पर ही कार्रवाई हो जाती तो देर रात 1 बजे हुई घटना नहीं होती। पुलिस ने घटना को हल्के में लिया और घर के मुखिया की हत्या हो गई। बता दें कि कुरुद ब्लाक में गंभीर अपराध बढ़ते क्रम में है। चोरी, मारपीट सहित कई गंभीर अपराध बढ़े हैं। बढ़ते अपराध को लेकर कुरुद की जनता में आक्रोश है।

कुरुद में इस तरह की दूसरी घटना

दिसंबर-2024 में कुरुद ब्लाक के ग्राम सिरसिदा में एक युवक की घर में घुसकर पिटाई की गई। आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो रात 1.30 बजे घर से निकालकर 4 घंटे तक 13 लोगों ने पिटाई की। पीड़ित युवक के माता-पिता आरोपियों के आगे हाथ-पैर जोड़ते रहे। इसके बाद भी आरोपी युवक की पिटाई करते रहे। इस पिटाई में 19 साल के कार्तिक पटेल की मौत हो गई। कोड़ेबोड़ की घटना में भी 7 आरोपियों ने मिलकर मारपीट की और एक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना में कोमल नवरंगे की मौत हुई है, जबकि रंजीत, जितेन्द्र और एक महिला को चोट आई है।