4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से सिर धड़ से किया अलग, फिर….

Jagdalpur Crime News: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।

2 min read
Google source verification
अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से हत्या (Photo source- Patrika)

अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से हत्या (Photo source- Patrika)

Jagdalpur Crime News: नारायणपुर जिले के धनोरा थाना अंतर्गत हितपुला गांव में शनिवार रात एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जादू-टोने के शक में एक ग्रामीण ने अपने पड़ोसी अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर मृतक का सिर धड़ से अलग कर दिया।

Jagdalpur Crime News: रंजिश में आकर हत्या की वारदात को दिया अंजाम

मृतक की पहचान चंद्र उसेंडी के रूप में हुई है, जो शनिवार शाम अपनी पत्नी के साथ गांव के बीज और चरू त्योहार में शामिल होकर रात करीब 7 बजे घर लौटा था। उसी समय पड़ोसी पुनित उसेंडी ने मौका पाकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी पुनित उसेंडी के भाई की मौत तीन महीने पहले हुई थी, और इसके कुछ ही समय बाद उसकी एक बेटी की भी मृत्यु हो गई। इन दोनों घटनाओं के पीछे पुनित ने मृतक चंद्र उसेंडी को दोषी ठहराया, यह मानते हुए कि वह जादू-टोना करता था। इसी शक और रंजिश में आकर उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ेें: Crime News: पुरानी रंजिश के चलते बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी…

दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

Jagdalpur Crime News: हत्या के बाद आरोपी गांव के पास एक पुलिया के नीचे रातभर छिपा रहा और अगली सुबह करीब 5 किलोमीटर पैदल चलकर धनोरा थाना पहुंचा। इसी दौरान जब हितपुला गांव के ग्रामीण हत्या की सूचना देने थाने पहुंचे, पुलिस की नजर बाहर खड़े संदेहास्पद व्यक्ति पर पड़ी, जो खुद आरोपी पुनित था। पूछताछ में उसने हत्या स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे गिरतार कर लिया गया।

यह वारदात पूरे इलाके में सनसनी का कारण बन गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं प्रशासन ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।