25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड, गोरखनाथ पांडेय सहित कई नेता को दी बड़ी जिम्मेवारी

इसे लोकसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भदोही

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 11 Feb 2018, 5:03 PM IST

Dinanath Bhaskar and Gorakhnath Pandey

दीनानाथ भास्कर और गोरखनाथ पांडेय

भदोही. भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में भदोही जिले से किसी को जगह न मिलने से मायूस कार्यकर्ताओं को राहत मिली है। जिले में विधायक दीनानाथ भाष्कर, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय सहित छह नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाये जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह है।

प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य के तौर पर हर वर्ग को खुश करने की कोशिश की गई है और इसे लोकसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की जारी सूची में औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम मिश्र, ज्ञानपुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी महेंद्र बिन्द और अनुराग पांडेय व ओमप्रकाश पांडेय को स्थान दिया गया है।

अपनी ही सरकार में अधिकारियों के खिलाफ धरना देने वाले दीनानाथ भाष्कर को लेकर यह चर्चाएं थी कि पार्टी नेतृत्व में इसे लेकर नाराजगी है लेकिन उन्हें प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाये जाने के बाद इन चर्चाओं पर विराम लग गया।

विधायक होने के साथ साथ भाष्कर संगठन को मजबूत करने का कार्य करते रहे हैं और उन्हें संगठन का काफी अनुभव भी है इसलिए मन जा रहा है दलित वर्ग में पैठ मजबूत करने के साथ साथ पार्टी उनके अनुभवों का भी प्रयोग लगातार करेगी। वहीं भदोही लोकसभा बिन्द जाती की अच्छी खासी संख्या होने के से ज्ञानपुर से भाजपा के प्रत्याशी रहे महेंद्र बिन्द को भी कार्यसमिति में स्थान दिया गया है।

ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम मिश्र, ओमप्रकाश पांडेय व अनुराग पांडेय को कार्यसमिति में स्थान देकर पार्टी ने पूरे लोकसभा में सभी वर्गों के बीच अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश की है। इसे लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए खुशी जताई है तो विधायक दीनानाथ भाष्कर ने कहा है कि कार्यसमिति में हर क्षेत्र-वर्ग का ध्यान दिया गया है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और पार्टी का विकास एवं विस्तार होगा।

BY- MAHESH JAISWAL