
2 lac rupees looted from retired forest personnel in Bharatpur
भरतपुर। भरतपुर वन विभाग में कर्मचारी का 1 माह पूर्व रिटायरमेंट हुआ था। बीते रविवार को घर पर रिटायरमेंट का कार्यक्रम था। हलवाई व अन्य सामान की उधारी चुकाने के लिए बैंक से दो लाख रूपए निकाल कर घर ले जाते समय बाइक सवारों ने उसे लूट लिया। रेड क्रॉस औराई में बिजली घर चौराहे पर चेकिंग भी की गई, लेकिन किसी का कोई पता नहीं चला।
पीड़ित हाकिम सिंह पुत्र बने सिंह धोरमुई निवासी ने बताया कि जिला कलेक्टर स्थित एसबीआई बैंक से दो लाख रूपए निकाल कर मोटरसाइकिल पर थैले को कन्धे पर साइड में लटका कर ले जा रहा था। उसी दौरान रेड क्रॉस सर्किल से रेलवे स्टेशन जाते समय दो मोटरसाइकिल सवारों ने थैला छीन लिया। आपस में छीना झपटी भी हुई, लेकिन आसपास के लोगों ने समझा कि आपस में दोनों मोटरसाइकिल भिड़ गई हैं, लेकिन बाद में पता चला कि वे लोग थैले को लूटकर ले गए। थैले में दो लाख रूपए रखे हुए थे।
कोतवाली थाना पुलिस प्रभारी मोहन व सीओ हवा सिंह मौके पर पहुंचे। जिला कलेक्ट्रेट स्थित बैंक व अभय कमांड केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरा में पीड़ित से पहचान करवाने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित पहचान नहीं कर सका। पुलिस की ओर से चौराहे पर घटना के बाद चेकिंग भी कराई गई, लेकिन किसी का कोई पता नहीं चला।
Published on:
23 Oct 2018 03:56 pm
