
भरतपुर। जिले के नगर थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर में एक किशोरी पर बाइक सवार युवकों ने अचानक फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौैके से फरार हो गए। घायल किशोरी को लेकर परिजन स्थानीय अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया। फायरिंग की घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।