26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharatpur News : जेल में विचाराधीन बंदी ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, पत्नी ने की शीघ्र सुनवाई की मांग

Bharatpur News : भरतपुर जिला कारागार सेवर में बंद एक विचाराधीन बंदी ने जेल प्रशासन को भूख हड़ताल की चेतावनी है। हालांकि बंदी की पत्नी का दावा है कि उसके पति पिछले चार दिन से भूख हड़ताल पर है।
2 min read
Google source verification
Bharatpur District Jail Sewar Undertrial prisoner threatens hunger strike wife demand

Bharatpur District Jail Sewar : भरतपुर जिला कारागार सेवर। फाइल फोटो पत्रिका

Bharatpur News : भरतपुर जिला कारागार सेवर में बंद एक विचाराधीन बंदी ने जेल प्रशासन को भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। हालांकि बंदी की पत्नी का दावा है कि, उसके पति पिछले चार दिन से भूख हड़ताल पर है। बंदी की पत्नी का आरोप है कि उनके पति के प्रकरण की सुनवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। ऐसे में वह जेल में बंद हैं। वहीं बंदी ने अधिवक्ता के जरिए उच्च स्तर पर गुहार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट को भी प्रार्थना पत्र भेजा है।

जानकारी के अनुसार फरीदाबाद हरियाणा निवासी हिमांशु पुत्र देवेन्द्र सिंह 15 मार्च से भरतपुर जिला कारागार सेवर में बंद है। वह नदबई थाना क्षेत्र के एक हत्या के मामले में आरोपी बताया गया है। परिजनों के अनुसार वह पहले इस मामले में उच्च न्यायालय से जमानत पर बाहर था। बंदी की पत्नी अनीता सोलंकी का कहना है कि जिस दिन न्यायालय में निर्णय होना था, उस समय उनका ऑपरेशन हुआ था। इसी कारण उनके पति निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो सके। उनका दावा है कि इसके लगभग एक माह बाद हिमांशु ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पत्नी का आरोप है कि वह लगातार न्यायालय के चक्कर लगा रही है, लेकिन वहां संबंधित फाइल उपलब्ध नहीं होने की बात कही जा रही है, जिससे मामले की सुनवाई प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि प्रकरण में मुख्य आरोपी को सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि उनके पति के मामले में प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। परिजनों के अनुसार भूख हड़ताल पर होने के कारण जेल प्रशासन की ओर से बंदी का प्रतिदिन मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

पत्नी का दावा : खिलाड़ी रहे हैं हिमांशु

अनीता सोलंकी ने बताया कि उनके पति राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो खिलाड़ी रहे हैं और उनके खिलाफ इससे पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है। अनीता के अनुसार हिमांशु ताइक्वांडो में गोल्ड मेडलिस्ट है तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में 10 से 15 पदक जीत चुके हैं।

अभी बंदी ने भूख हड़ताल नहीं की है

अभी बंदी ने भूख हड़ताल नहीं की है। हां, उसने भूख हड़ताल पर रहने की चेतावनी जरूर दी है। शनिवार को डॉक्टर से उसका चेकअप कराया था, उसकी शुगर वगैरह सही आई है। बंदी का कहना है कि न्यायालय उसकी जमानत नहीं ले रहा है, जबकि संबंधित फाइल का हाइकोर्ट में होना पता चला है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
परमजीत सिंह सिद्ध, जेल अधीक्षक कारागृह, सेवर

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग