11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharatpur : हर्ष फायरिंग का आरोपी 4 साल बाद गिरफ्तार, पूर्व विधायक के भाई का पुलिस ने निकाला जुलूस

Bharatpur : सीकरी थाना पुलिस ने हर्ष फायरिंग के आरोपी का जुलूस निकाला। 4 साल से फरार चल रहे आरोपी इंजमाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इंजमाम कांग्रेस नेता वाजिब अली के चचेरे भाई है।
less than 1 minute read
Google source verification
Bharatpur Harsh Firing accused arrested after 4 years former MLA brother police paraded

हर्ष फायरिंग का आरोपी। फोटो पत्रिका

Bharatpur : सीकरी थाना पुलिस ने करीब चार साल से हर्ष फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का कस्बे के बाजार में पैदल जुलूस निकाला तथा पूर्व विधायक वाजिब अली के घर हथियार की तलाश की।

थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग के फरार आरोपी इंजमाम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी करीब चार साल से फरार चल रहा था। जिसे जेल से गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी की निशानदेही पर पूर्व विधायक वाजिब अली के घर हथियार की तलाशी ली गई। कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मनोज गुप्ता के अलावा पुलिस दल मौजूद रहा।

वर्ष 2022 में आरोपी इंजमाम ने की थी हर्ष फायरिंग

जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में तत्कालीन विधायक वाजिब अली ने सीकरी क्षेत्र को बजट घोषणाओं में कई सौगात दी थीं। जिसपर तत्कालीन विधायक का स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। उसी दौरान आरोपी इंजमाम ने हर्ष फायरिंग की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी समेत एक अन्य के खिलाफ दहशत फैलाने का मामला दर्ज किया था। उसी दिन से आरोपी फरार चल रहा था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को जेल से गिरफ्तार किया था।

चुनाव 2023 में वाजिब अली चुनाव हारे

वाजिब अली 2018 में बसपा से विधायक बने थे। लेकिन अगले ही साल वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। विधानसभा चुनाव 2023 में वह कांग्रेस से उम्मीदवार थे, लेकिन भाजपा के जवाहर सिंह बेढम से चुनाव हार गए थे।