
नदबई उपखंड क्षेत्र के गांव झोरौल में दीवार गिरने के बाद का दृश्य। फोटो पत्रिका
Bharatpur : भरतपुर के नदबई उपखंड क्षेत्र के गांव झोरौल में गुरुवार रात मौसम के बदले मिजाज ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज आंधी के बीच एक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे दबने से 55 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका दिव्यांग पुत्र घायल हो गया। इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव झोरौल निवासी इंद्रा देवी (55 वर्ष) पत्नी दिलीप के घर के बाहर पशुओं के लिए दीवार और टीन शेड का निर्माण कार्य चल रहा था। हाल ही में बनाई गई यह दीवार पूरी तरह मजबूत नहीं हो पाई थी।
गुरुवार रात इंद्रा देवी अपने दिव्यांग बेटे के साथ उसी दीवार के पास बैठी हुई थीं, तभी अचानक मौसम ने करवट ली और तेज अंधड़ चलने लगी। अचानक तेज हवाओं के दबाव से निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई और मां-बेटे उस दीवार के नीचे दब गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
ग्रामीणों ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद घायल अवस्था में दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद इंद्रा देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके दिव्यांग पुत्र को मामूली चोटें आई हैं, जिसका उपचार किया गया।
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल छा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
भरतपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 जून को देशव्यापी ऑनलाइन योग सत्र किया जाएगा। आयुष मंत्रालय भारत सरकार और हैबिल्ड हेल्थ टेक प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्त्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम का लक्ष्य एक साथ सर्वाधिक लोगों की ओर से योगाभ्यास कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित करना है।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि 21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की श्रृंखला में यह विशेष योग सत्र 14 जून को सुबह 6.15 बजे से 7.35 बजे तक यूट्यूब प्लेटफॉर्म के माध्यम से होगा। इसमें देशभर से लाखों लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
Published on:
05 Jun 2026 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
