
फाइल फोटो
Bharatpur News : राजस्थान बोर्ड ऑफ सैकंडरी एजुकेशन की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा जारी है। भरतपुर में लापरवाही का एक मामला सामने आया है। जिले के अंतरिक्ष अकादमी के 12वीं के छात्रों का सेंटर श्री गुरु हरिकिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में था। परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों का आरोप है कि भौतिक विज्ञान का प्रश्न पेपर देरी से मिला, जिस वजह से कई प्रश्न छूट गए। छात्र आग्रह करते रहे, पर शिक्षक ने एक न सुनी। इसके बाद परीक्षार्थियों ने परिजनों से शिकायत की तो स्कूल ने उल्टा विद्यार्थियों पर आरोप लगा दिया कि बच्चे झूठ बोल रहे हैं और ड्रामा कर रहे हैं। इससे नाराज छात्रों और उनके परिजनों ने स्कूल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र में सवालों के उत्तर आते हुए 15 नंबर के प्रश्नों को छोड़ना पड़ा। केंद्र अधीक्षक के समाने हंगामा होता रहा पर वह कुछ न कर सके।
पेपर दे रही छात्रा मनस्वी शर्मा ने बताया कि 8.50 बजे पेपर दिया गया और 11.45 पर ले लिया गया। कुछ प्रश्न छूट गए। जिस वजह से 15 नम्बर नुकसान हो गया। कक्ष निरीक्षक से काफी आग्रह किया पर उन्होंने एक न सुनी। कमरा नम्बर 7 में सभी परीक्षार्थियों को पेपर देरी से मिला।
एक और छात्रा श्रुति शर्मा ने भी कहा हमको पेपर लेट से मिला। नाराज छात्रा ने का समय पर प्रश्नपत्र नहीं दिया और 11.45 पर पेपर ले लिया।
Published on:
09 Mar 2025 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
