6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब इस बात को लेकर राजस्थान के व्यापारी भी उतरे विरोध में, दूसरे दिन भी जारी है हड़ताल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
businessmen on strike in Bharatpur

businessmen on strike in Bharatpur

भरतपुर। भरतपुर कुम्हेर रोड स्थित नवीन यार्ड अनाज मंडी में जलभराव की समस्या से परेशान व्यापारियों ने व्यापार संघ के अध्यक्ष रघुवीरसिंह टुण्डा के नेतृत्व में मंडी के गेट के बाहर धरना देकर कृषि उपज मंडी समिति के खिलाफ नारेबाजी की और अव्यवस्था पर रोष जताया। व्यापारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।


अठारह दिनों से भरा है पानी
व्यापारियों ने बताया कि मंडी में करीब 18 दिन से पानी भरा है। इससे व्यापारियों को प्रतिदिन लाखों रुपए के कारोबार का नुकसान हो रहा है। इनका कहना है कि मंडी में जलभराव से जहां कारोबार प्रभावित है, वहीं पल्लेदारों को रोजगार ना मिलने से वापस लौटना पड़ रहा है। इनका आरोप है कि संघ का प्रतिनिधिमंडल मंडी समिति के पदाधिकारियों समस्या का ज्ञापन देने पहुंचे तो उन्होंने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उनकी बात को अनसुना कर दिया। इस दौरान नरेंद्र सिंघल, विनोद, कालीचरन, दीपेश, अभय जैन आदि मौजूद थे।


गर्माती राजस्थान की सियासत
वहीं प्रदेश के चुनावी साल में जैसे-जैसे पार्टियां चुनावी तैयारियां तेज करती जा रही हैं वैसे-वैसे ही राजस्थान की राजनीति का सियासी माहौल भी गरमाता जा रहा है। पार्टियों में आए दिन बयानबाजी भी रफ्तार पकड़ रही है। पार्टियों के नेता इन दिनों लगातार एक दूसरे पर तंज कसने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

हाल ही में राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कांग्रेस पर बयान दिया। राठौड़ ने कांग्रेस की हैसियत को लेकर तीखा तंज कसा। मंत्री राठौड ने कहा कि कांग्रेस रोड शो ही कर सकती है क्योंकि अब उसकी हैसियत नहीं रही है कि वह आम सभा कर सके।

राहुल गांधी की बात से नाराज हुए राठौड़

साथ ही उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गत दिनों लोकसभा में किए व्यवहार को लेकर भी टिप्पणी की । राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी का आचरण संसदीय व्यवस्था के अनुरूप नहीं था जिस तरह उन्होंने प्रधानमंत्री के पास जाकर झुके और बाद में लौटते समय आंख मिचकाई वह बहुत ही गलत परंपरा है। वह यहां पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भरतपुर संभाग में CM की राजस्थान गौरव यात्रा के बारे में जानकारी दी। यात्रा के दौरान इलाके के गुर्जरों की ओर से ना खुशी जताने पर उन्होंने कहा कि कर्नल बैंसला से संपर्क में है और एक परसेंट आरक्षण दिया जा चुका है और जहां आरक्षण नहीं मिला है।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग