6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो साल के प्यार को इस बात पर बिसार बैठी प्रेमिका, फंदे पर लटक दे दी जान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
girl committed suicide due to love affair in Bharatpur

girl committed suicide due to love affair in Bharatpur

भरतपुर। भरतपुर के पुराना बयाना बस स्टैंड के समीप प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती फांसी पर लटकी हुई मिली। प्रेमी युवक कोचिंग सेंटर में पढ़ाता था। करीब 2 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक जाट समाज का तथा युवती जाटव समाज की थी। मौके पर अटल बन्ध थाना पुलिस आई और शव को फांसी के फंदे से उतारा। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच जांच की।


दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बीकेश पुत्र पुरन जाति जाटमूल निवासी पाचि मोहल्ला उच्चेन घटना स्थल पुराना पुराना बस स्टैंड के समीप किराए पर मकान ले रखा था। प्रिया कुमारी पुत्री राजेंद्र जाटव नमक कटरा निवासी से करीब 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरूवार को किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

युवक को लिया हिरासत में
बताया जा रहा है कि लड़का शौच करने गया पीछे से लड़की ने फांसी लगा दी। संदिग्ध अवस्था में मौत को लेकर पुलिस ने युवक बीकेश पुत्र पूरन को हिरासत में ले लिया है एवं मामले की जांच कर रही है। पुलिस मौके पर सीओ ग्रामीण भूपेंद्र ने एवं अटल बन्धथाना प्रभारी कमलेश ने एफ एस एल टीम के साथ मौके की जांच की है। मृतक युवती को आरबीएम चिकित्सालय स्थित मुर्दाघर पोस्टमार्टम के लिए ले गए हैं।

कांस्टेबल की लाश मिली
राजस्थान के भरतपुर जिले में वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। भरतपुर सुपर मार्केट के सामने जगरोटा मोहल्ला स्थित नाले में वृद्ध व्यक्ति की लाश मिली। वृद्ध व्यक्ति राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पद से सेवानिवृत था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रात को अपने कमरे में सोया था, लेकिन सुबह देखा तो अपने कमरे में नहीं मिला। इस पर आस-पास के लोगों ने रेलवे स्टेशन बस स्टैंड आदि पर तलाश की लेकिन वृद्ध कहीं नहीं मिला। कुछ समय बाद घर के सामने स्थित नाले में वृद्ध की लाश मिली। नाले में लाश मिलने से सभी सक्ते में आ गए।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग