घायल के भाई मनु ने बताया कि टिंकू (24) पुत्र हरी सिंह जाटव को गांव के जीतू जाट ने फोन कर उसे उधार ली राशि देने के लिए गांव बुलाया था। जीतू ने उससे 25 हजार रुपए उधार ले रखे थे। जिस पर टिंकू भरतपुर से गांव पहुंचा, यहां रास्ते में जीतू ने उसे रोक लिया और एक स्थान पर बातचीत करने लगे।