27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलेज में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर…

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan news

कॉलेज में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर...

भरतपुर. जिले के आरडी गर्ल्स कॉलेज में दस दिवसीय आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण का शुभारम्भ प्राचार्यलता शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। प्राचार्य लता शर्माने छात्राओं को अनुशासित, समय की पाबंद रहते हुए मनोबल बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए गुर सिखाए जा रहे है

प्रभारी डॉ. निशा गोयल ने बताया कि छात्राओं को यह प्रशिक्षण पुलिस विभाग में कार्यरत महिला पुलिस प्रशिक्षक रचना, महादेवी, मिथलेश द्वारा दिया जा रहा है जो कि हर दिन सुबह दस बजे से शुरू किया जा रहा है प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक महादेवी ने छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण की जरूरत व लाभ की जानकारी दी।प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को अपर, मिडिल, लोअर आदि पंच की पोजीशन सिखाई। इस अवसर पर डॉ.कविता आचार्य, डॉ. मधु अग्रवाल, डॉ.सरोज, अनीता मीणा, डॉ. सुजाता चौहान, डॉ.रजनी वशिष्ठ, डॉ. लक्ष्मी गुप्ता, डॉ. अलका गोयल, डॉ. कमलेश, सुमन, मंजू वर्मा, डॉ. कैलाश अग्रवाल, बृजेश्वरी, सूर्यप्रकाश मौजूद थे।