
भरतपुर। भरतपुर जिले में एक नाबालिग द्वारा बच्ची के साथ घिनौनी हरकत ( Crime in Bharatpur ) का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सीकरी थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत के बाहर खेल रही एक चार वर्षीय बालिका को पड़ोसी नाबालिग लडक़ा बहला-फुसलाकर कर पास के एक गैतवाड़े में ले गया और उसके ज्यादती की। बालिका के रोने और हालत खराब होने पर नाबालिग बालिक उसे गैतवाड़े में छोडकऱ भाग निकला।
मां देखकर रह गई दंग
कुछ देर में बालिका की मां बाहर आई तो उसे बच्ची दिखाई नहीं दी। आसपास देखा तो गैतवाड़े में से रोने की आवाज आ रही थी, जिस पर वह मौके पर पहुंची और उसे बदहवास हालत में देख मां दंग रह गई और उसे घर लेकर आई।
बालिका के साथ हुई घटना की जानकारी देने पर परिजन उसे पुलिस थाने लेकर आए। जानकारी पर तत्परता से पुलिस ने आरोपी नाबालिक की तलाश शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उसे पकड़ लिया, लेकिन अभी जांच के चलते अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।
उधर, पीडि़त बालिका को सीकरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी बालक की उम्र करीब 12 साल बताई जा रही है। नगर सीओ ने बताया कि बालिका को भर्ती कराया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
वहीं इधर राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने युवक के खिलाफ थाने में अश्लील फोटो के जरिए ब्लैकमेल कर बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि थाना इलाके की 28 वर्षीय महिला से जयपुर निवासी एक युवक ने दोस्ती गांठकर कई बार बलात्कार किया और अश्लील फोटो खींच ली। इन फोटो को दिखाकर युवक महिला को जब चाहे मिलने बुलाने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसने फोटो दिखाकर सार्वजनिक करने की धमकी दी। आखिरकार, आरोपी से परेशान होकर महिला ने थाने में उसके खिलाफ बलात्कार व अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
29 Jul 2019 02:21 pm
Published on:
29 Jul 2019 02:21 pm
