1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीआईएसएफ के एएसआई की गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंत्येष्टि, सांसद सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

रूपवास के दाहिना गांव निवासी सीआईएसएफ के एएसआई बलराम की गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंत्येष्टि की गई। अंत्येष्टि में सांसद रंजीता कोली सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 17 Jun 2020, 6:51 PM IST

asi.jpg

भरतपुर। रूपवास के दाहिना गांव निवासी सीआईएसएफ के एएसआई बलराम की गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंत्येष्टि की गई। गार्ड ऑफ ऑनर के लिए गार्ड पुलिस लाइन से पहुंचे। एएसआई की अंत्येष्टि में सांसद रंजीता कोली सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

गौरतलब है कि एएसआई बलराम का ड्यूटी के दौरान गुवाहाटी में निधन हो गया था। उनकी पार्थिव देह जब पैतृक गांव उनके घर पहुंची तो परिवार में मातम छा गया। एएसआई बलराम की बीमारी से मौत होना बताया जा रहा है।

वहीं जानकारी के अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर के लिए जवान नहीं आने को लेकर भी परिजनों ने पार्थिव देह लेने से इंकार कर दिया था। पार्थिव देह को गाड़ी से भी नहीं उतारा गया था। प्रशासन के पास भी गार्ड ऑफ ऑनर की कोई सूचना नहीं थी। लेकिन बाद में एएसआई बलराम की गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंत्येष्टि की गई।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़