
धौलपुर। जन्माष्टमी त्योहार पर मेवा (ड्राई फू्रट) का बाजार हलचल मची हुई है। मखाने और चिरौंजी के दाम आसमान पर हैं। चिरौंजी 1400 रुपए और इलायची के दाम करीब 3 हजार रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। हालांकि, मावे में काजू, बादाम और अखरोट के भाव सामान्य बने हुए हैं। हालांकि, बीते साल के जन्माष्टमी पर्व पर अधिकांश मेवा महंगी थी। पाग आदि प्रसाद सामग्री बनाने के लिए घरों में लोगों को इस साल जेब ढीली करनी पड़ सकती है। प्रसादी भोग बनाने के लिए खरबूजा का बीज भी महंगा बना हुआ है। बीते साल के मुकाबले दाम अधिक हैं। इस साल खरबूजा का बीज 800 रुपए प्रलि किलो बिक रहा है। गौरतलब रहे कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव इस बार 7 सितंबर को मनाया जाएगा।
भोग में मावे की हो सकती है कटौती
इस दिन लोग व्रत रखते हैं। कान्हा के लिए बनाए जाने वाले पाग से अपने लाला का भोग लगाया जाता है। इस बार पाग बनाने के लिए लोगों को पहले के मुताबिक अधिक रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। बाजार में ग्राहकों का कहना था कि भोग तो बनेगा लेकिन मावा थोड़े कम डल जाएंगे। बाकी श्रद्धा भाव दोगुना होगा। ये सालभर का त्योहार है। वहीं, पाग बनाने के लिए सबसे ज्यादा खरबूजा के बीज का इस्तेमाल होता है। यह बीज इस बार फुटकर में आठ सौ रुपए तथा थोक में सात सौ रुपए मिल रहा है। बीते साल एक हजार रुपया किलो बिकने वाली चिरौंजी भी इस बार 1450 रुपए किलो है। जबकि मखाने पर भी महंगाई दिख रही है। यह 600 से सात सौ रुपया किलो बिक रहा है। छोटी इलायची पर भी महंगाई है। जो इस साल तीन हजार रुपए किलो मिल रही है।
यह भी पढ़ें- IMD Monsoon Update: बंगाल की खाड़ी में बना ऐसा तंत्र, थोड़ी देर में ही होने वाली है झमाझम बारिश, बड़ा अलर्ट जारी
जन्माष्टमी व्रत से जुड़े कुछ मेवा इस बार महंगे हैं। खरबूजे का बीज इस बार महंगा हो गया है। इलायची के भी भाव बढ़े हैं। महंगाई के बावजूद लोग खरीदारी तो कर रहे हैं, लेकिन कम मात्रा में लेकर जा रहे हैं।
- दीपक कुमार, किराना दुकानदार
- चिरौंजी और मखाने पर महंगाई है। इस बार बादाम, किसमिस और काजू कुछ सस्ते हैं। लेकिन खरबूजे का बीज और छोटी इलायची महंगी है। जिसका असर खरीदारी पर बना हुआ है।
- राहुल कुमार, किराना दुकानदार
Published on:
05 Sept 2023 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
