18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्माणाधीन शौचालय पर कूदे बंदर, दबने से किशोर घायल

क्षेत्र के गांव खटनावली में रविवार दोपहर अचानक एक मकान के ऊपरी हिस्से पर निर्माणाधीन शौचालय बंदरों के कूदने से भरभरा कर ढह गया।
less than 1 minute read
Google source verification

क्षेत्र के गांव खटनावली में रविवार दोपहर अचानक एक मकान के ऊपरी हिस्से पर निर्माणाधीन शौचालय बंदरों के कूदने से भरभरा कर ढह गया।

घटना के दौरान एक किशोर मलबे के नीचे दबने से घायल हो गया। जिसे परिजन इलाज के लिए भरतपुर ले गए। सरपंच प्रतिनिधि ऊली ने बताया कि गांव के वीर सिंह जाटव के मकान के ऊपरी हिस्से पर नए शौचालय का निर्माण हो रहा था।

निर्माणाधीन शौचालय की दीवार पर बंदरों के कूद जाने से दीवार अचानक ढह गई। शोर सुनकर बाहर की ओर निकलने के दौरान वीरसिंह का बारह बर्षीय पुत्र करनसिंह मलबे के नीचे दब गया। जिसे परिजन चिकित्सक के परामर्श पर उपचार के लिए भरतपुर ले गए।