7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : चर्चित जेंडर सर्जरी मामले में नया अपडेट, मेडिकल बोर्ड से कराया परीक्षण, छात्रा का दर्ज हुआ बयान

Rajasthan : भरतपुर में नाबालिग छात्रा को कथित रूप से बहला फुसलाकर दिल्ली ले जाने और उसका जेंडर बदलवाने के लिए कराई गई सर्जरी के चर्चित मामले में जांच प्रक्रिया तेज हो गई है। जानें नया अपडेट।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Bharatpur gender surgery famous case New update student statement recorded

Bharatpur Gender Surgery Case : फोटो - AI

Rajasthan : भरतपुर में नाबालिग छात्रा को कथित रूप से बहला फुसलाकर दिल्ली ले जाने और उसके दोनों स्तनों की सर्जरी कराए जाने के चर्चित मामले में जांच प्रक्रिया तेज हो गई है। शनिवार को छात्रा का मेडिकल बोर्ड से चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया तथा उसके न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए गए। मामले में पुलिस अब कथित मामी की भूमिका की गहन जांच की तैयारी कर रही है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजाराम भूतौली ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए छात्रा के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए गए है, ताकि घटनाक्रम के संबंध में न्यायिक स्तर पर तथ्य सामने आ सकें। साथ ही मेडिकल बोर्ड से छात्रा की चिकित्सकीय जांच भी कराई है। फिलहाल छात्रा को सुरक्षा और देखभाल के लिए बालिका गृह में रखा गया है।

भरतपुर शहर के सारस चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मेडिकल और बयान की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। अब जांच के अगले चरण में कथित मामी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस पूरे घटनाक्रम में उसकी भूमिका, छात्रा को दिल्ली ले जाने, सर्जरी की परिस्थितियों तथा अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी

गौरतलब है कि मामले में आरोप है कि नाबालिग छात्रा को प्रभाव में लेकर दिल्ली ले जाया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उसके दोनों स्तनों की सर्जरी कराई गई। इस मामले के सामने आने के बाद बाल कल्याण समिति ने इसे गंभीर मानते हुए पोक्सो एक्ट सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई तथा संबंधित चिकित्सक की भूमिका की जांच की सिफारिश की थी। अब मेडिकल रिपोर्ट, न्यायिक बयानों और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

आयुर्वेद नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है छात्रा

बताया जा रहा है कि छात्रा भरतपुर शहर के एक निजी संस्थान में आयुर्वेद नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और किराये के कमरे में रहती थी। आरोप है कि 18 से 27 अप्रैल तक उसके कमरे पर रहने वाली तथाकथित मामी ने उसे मानसिक रूप से प्रभावित किया। पूछताछ में सामने आया कि महिला ने छात्रा से कहा 'तू पति बन जा, मैं तेरी पत्नी बन जाऊंगी' और उसे जेंडर परिवर्तन के लिए तैयार किया।

घर से आभूषण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

वहीं एक और घटना में भरतपुर थाना अटलबंद पुलिस ने मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए आभूषण बरामद किए है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भरतपुर राजेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं वृत्ताधिकारी शहर भरतपुर के पर्यवेक्षण में थाना अटलबंद प्रभारी निरीक्षक हेमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तुशांत (30 वर्ष) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी बांसी कला थाना सेवर तथा प्रमोद (31 वर्ष) पुत्र प्रीतम निवासी इन्द्रानगर थाना अटलबंद को गिरफ्तार किया है।