7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी हो जाएंगे भाजपा के इंजन फेल: सचिन पायलट

पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट ने कामां व बयाना में चुनावी सभाओं में कर्नाटक व हिमाचल की तरह राजस्थान और मध्यप्रदेश में भाजपा के इंजन फेल होने का दावा किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Election 2023 : Sachin Pilot Election Rally in Kaman bharatpur

कामां/बयाना। पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट ने कामां व बयाना में चुनावी सभाओं में कर्नाटक व हिमाचल की तरह राजस्थान और मध्यप्रदेश में भाजपा के इंजन फेल होने का दावा किया। साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया।

कामां में ऐतिहासिक लाल दरवाजा पर हुई सभा में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और जुमलेबाजों की सरकार बताया। पायलट ने कहा कि भाजपा हर बार डबल इंजन डबल इंजन सरकार लाने का ढिंढोरा पीटती है। उनका यह दावा कर्नाटक में फेल हो चुका है। हिमाचल प्रदेश में फेल हो चुका है। दोनों इंजन फेल हो चुके हैं। अब आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी इनके इंजन फेल हो जाएंगे।

बयाना के बागड़ फील्ड में हुई चुनावी सभा में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा धर्म और जाति की राजनीति करती है। जबकि कांग्रेस समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में भरतपुर और बयाना की सुध नहीं ली। पायलट ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया है।

यह भी पढ़ें : BJP-RSS पर बरसे राहुल गांधी, कहा - सारा पैसा मुट्ठी भर अरबपतियों को देने का है लक्ष्य

...और मंच पर ही रोने लगे कांग्रेस प्रत्याशी
सभा में कांग्रेस प्रत्याशी भावुक होकर मंच पर ही बैठकर रोने लगे। ऐसे में कांग्रेसियों ने ही उन्हें शांत कराया। सभा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह सूपा, नगर निगम मेयर अभिजीत कुमार, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिक्की सिंह, पीसीसी सचिव रवि किराड़, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चौबसिंह सूपा आदि उपस्थित थे।