Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का प्रचार इस वक्त अपने पूरे शबाब पर है। चुनाव प्रचार के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं मतदाताओं की अपनी बात कहने और विपक्षी दलों की खामियों को जनता के सामने उजागर करने का। उदयपुर के वल्लभनगर में आयोजित एक जनसभा में कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी भाजपा, आरएसएस और पीएम नरेंद्र मोदी को आइना दिखाया और उन पर कड़े प्रहार किए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उदयपुर के वल्लभनगर में कहा, सवाल यह है कि बीजेपी देश में नफरत क्यों फैला रही है? मैं आपको दो बातें बताना चाहता हूं, नफरत का कारण बेरोजगारी और महंगाई है।
भाजपा की व्यवस्था आपका ध्यान बेरोजगारी और महंगाई से हटाकर नफरत की ओर ले जा रही है। भाजपा और आरएसएस का लक्ष्य है कि गरीबों, मजदूरों, किसानों, आदिवासियों और दलितों को पैसे से दूर रखा जाए। वे चाहते हैं कि सारा पैसा मुट्ठी भर अरबपतियों को दे दिया जाए।