scriptRajasthan Elections 2023 Know name of oldest candidate You will be surprised to know age | Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान चुनाव में सबसे अधिक उम्र के प्रत्याशी का नाम जानें, उम्र जानकर हो जाएंगे हैरान | Patrika News

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान चुनाव में सबसे अधिक उम्र के प्रत्याशी का नाम जानें, उम्र जानकर हो जाएंगे हैरान

locationजयपुरPublished: Nov 20, 2023 03:37:39 pm

Rajasthan Elections oldest candidate : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 अपने पूरे शबाब पर है। 25 नवम्बर को वोटिंग होगी। सभी के अंदर एक सवाल है कि इस चुनाव में सबसे अधिक उम्र और सबसे कम उम्र का प्रत्याशी कौन है? तो जानें ...

bjp_-_congress.jpg
Rajasthan Elections 2023
Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 अपने पूरे शबाब पर है। उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार के लिए अपनी एड़ी चोटी एक कर दी है। 23 नवम्बर को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा और वहीं 25 नवम्बर को वोटिंग होगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे अधिक उम्र और सबसे कम उम्र का प्रत्याशी कौन है? हर मतदाता को इस सवाल का उत्तर जानने की उत्सुकता है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस-भाजपा ने लगभग सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। अब अगर सबसे अधिक उम्र के प्रत्याशी की बात की जाए तो वह है कांग्रेस के अमीन खान। जिनकी उम्र 84 वर्ष है। वह बाड़मेर जिले की शिव सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अमीन खान का सीधा मुकाबला भाजपा के स्वरूप सिंह खारा (47 वर्ष) से होगा। वैसे 81 से अधिक उम्र के चार प्रत्याशी इस चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। ये सभी कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर अपना दावा पेश कर रहे हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.