
गांव मुखैना में शनिवार रात को कुम्हेर क्षेत्र से आई बारात का गांव के एक परिवार की ओर से निकासी के दौरान पानी पिलाकर आदर सत्कार करना उस समय महंगा पड़ गया।
जब बारात में शामिल कुछ उत्पाती बारातियों ने घर में जबरन घुसने कि कोशिश की और विरोध करने पर ईंट-पत्थरों से हमला कर परिवार के तीन जनों को घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए भरतपुर भेजा है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को मुखैना निवासी बच्चू जाटव की लड़की की शादी थी। कुम्हेर के गांव चौकीपुरा से बारात आई थी। रात करीब 10 बजे बारात की निकासी शुरू हुई। रास्ते में गांव के ही रामाकंन्त शर्मा ने अपने घर के बाहर बने चबूतरे पर बारातियों को पानी पिलाना शुरू किया। इसी बीच कुछ उत्पाती बाराती युवक पानी पीते हुए घर में घुसने लगे। महिलाओं व परिजनों ने विरोध किया तो उन्होंने बारात में शामिल कुछ अन्य युवकों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी और घर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
इससे मुंशी पुत्र नत्थीराम, रमाकांत पुत्र मुंशी एवं संतोष पुत्र गंगाराम शर्मा घायल हो गए। इन्हें हलैना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से भरतपुर रैफर कर दिया। पीडि़त रमाकांत शर्मा ने दर्जनभर अज्ञात बारातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Published on:
07 May 2017 10:17 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
