4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेरों से पहले शादी से इनकार, दुल्हन बहनें बोलीं- अनपढ़ों से नहीं करेंगे शादी

रूपवास थाने के गांव सूपा का नगला में रविवार को दो दुल्हनों ने दूल्हों की योग्यता पर सवाल उठाते हुए बारात को बैरंग लौटा दिया।
2 min read
Google source verification
bharatpur

भरतपुर। रूपवास थाने के गांव सूपा का नगला में रविवार को दो दुल्हनों ने दूल्हों की योग्यता पर सवाल उठाते हुए बारात को बैरंग लौटा दिया। दुल्हनों का आरोप है कि उनको धोखे में रखकर शादी की जा रही थी। दोनों दूल्हों को सरकारी नौकरी में और पढ़ा लिखा होने की बात बताई गई थी लेकिन आज सुबह जब फेरे होने थे तो दुल्हन पक्ष को इस बात का पता चल गया और उन्होंने शादी से इनकार करते हुए बारात को वापिस लौटा दिया।

दोनों दूल्हों का आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी के जेवरात की मांग। इस मामले में पुलिस दोनों दूल्हों को पुलिस थाने ले आई और दुल्हन पक्ष के लोगों से समझाइश की कोशिश की। लेकिन दोनों दुल्हनों ने शादी से इनकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल धौलपुर के बसेड़ी पंचायत समिति के गांव गुलावली के रहने वाले रोशन जाटव के दोनों पुत्र दिलीप व आकाश की रूपवास के सूपा के नगला के रहने वाले महावीर भंडारी की दो पुत्री कमलेश और विमलेश के साथ शादी तय हुई। जिसकी बारात शनिवार देर शाम सूपा का नगला पहुंची।

Unique Marriage of A Tree : दूल्हे दुल्हन की जगह एक पेड़ की शादी कराई

बारात की घुड़चढ़ी के बाद सुबह जब फेरे होने थे उसी समय वर और वधु पक्ष में विवाद हो गया। दुल्हनों ने शादी से इनकार करते हुए बारात को बैरंग ही लौटा दिया।

वधू पक्ष का आरोप है कि उनको धोखे में रखकर शादी की जा रही थी। दोनों दूल्हों को सरकारी नौकरी में और पढा लिखा होने की बात बताई गई थी।लेकिन जब फेरे होने थे तो दुल्हन पक्ष को इस बात का पता चल गया और उन्होंने शादी से इनकार करते हुए बारात को वापस लौटा दिया।

शादी में खाना खत्म होते ही आपस में भिड़े मेहमान, फेरे करा रहे पंडित को लातों-घूसों से जमकर ठोका