13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक ही चिता पर दो सगे भाइयों का अंतिम संस्कार, मंजर देख हर किसी की आंख हुई नम

डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके में रविवार देर रात गांव बाबुला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शवों का एक ही चिंता पर अंतिम संस्कार किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
accident in deeg

डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके में रविवार देर रात गांव बाबुला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शवों का एक ही चिंता पर अंतिम संस्कार किया गया। दोनों भाइयों के सामूहिक संस्कार को देख हर आंख नम हो गई। दोनों भाई भरतपुर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करते थे। वे 16 फरवरी की रात पशुओं से फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर जा रहे थे।

गांव के रहने वाले पप्पू सिंह निवासी बैलारा के दो लड़के हर्ष सिंह (16) और बॉबी सिंह (14) फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर जा रहे थे। वह घर से करीब आठ बजे निकले। उनके खेत होम्स कैनाल के पास स्थित हैं। जैसे ही वह भरतपुर से डीग जाने वाले रोड पर पहुंचे तो दोनों भाइयों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इसके बाद उन्होंने हर्ष और बॉबी के पिता पप्पू सिंह को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतकों के पिता पप्पू सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कुम्हेर थाना अधिकारी जितेन्द्र चौधरी ने बताया कि पूर्व सरपंच सुरेश निवासी बैलारा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सुबह दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : अनियंत्रित कार पलटी, एक की मौत, जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे तीन दोस्त