3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डौंडी में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, बालोद जिले में संख्या हुई अब 14

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी नगर पंचायत क्षेत्र मेें एक और कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। बालोद जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 14 हो गई। सभी संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री मुम्बई की हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 21 May 2020, 7:46 PM IST

बालोद/डौंडी. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी नगर पंचायत क्षेत्र मेें एक और कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। बालोद जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 14 हो गई। सभी संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री मुम्बई की हैं। पॉजिटिव युवक डौंडी के ग्राम सल्हाईटोला के क्वारंटाइन सेंटर में था। मरीज की रिपोर्ट सुबह 11 बजे आते ही डौंडी स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। मरीज को त्तकाल एम्स भेजने की तैयारी में जुट गया। मरीज को 12 .30 बजे 108 एंबुलेंस से एम्स भेजा गया। जिले में जितने भी पॉजिटिव मरीज मिले हैं वे उन सबकी की हिस्ट्री ट्रैवल की है। इससे यह सहज की अनुमान लगाया जा सकता है कि पूरे राज्य में बाहर से आने वाले लोगों के कारण संक्रमण फैल रहा है। जो लॉकडाउन में घरों में रहे उन्हें संक्रमण नहीं हुआ है। जिला प्रशासन ने बाहर से आने वाले लोगों सहित स्थानीय नागरिकों से उनके संपर्क में नहीं आने की अपील की है। इससे वे स्वयं सुरक्षित रहेंगे और लोगों को भी संक्रमण से बचा सकते है।

कलेक्टर ने की पुष्टि
युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि कलेक्टर रानू साहू ने की है। संक्रमित युवक डौंडीलोहारा ब्लाक के बिजौरा गांव का बताया गया है। वह 13 मई को महाराष्ट्र के मुम्बई से लौटा था औऱ वह पूर्व में आये कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में भी था। जिनके कांटेक्ट लिस्ट में आने के बाद उन्हें डौंडी के सल्हाइटोला में बने कवारेटाइन सेंटर में रखा गया था जिसके बाद अब मरीज को रायपुर एम्स भेजा गया।

Read more : मुंबई से लौटे प्रवासी श्रमिक की बेमेतरा के क्वारंटाइन सेंटर में मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.