
आर्ट ऑफ लिविंग के योग का महाकुंभ भिलाई में, हजारों बच्चे हुए शामिल
भिलाई. योग के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से शुक्रवार को सुबह दुर्ग जिले के हजारों स्कूली बच्चों के लिए आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने भिलाई इस्पात संयंत्र, एनएसपीसीएल और जिला प्रशासन के सहयोग से योगासन जयंती स्टेडियम के पास ग्राउंड में किया।
महाकुंभ में हजारों बच्चों ने लगाई डुबकी
मकर सक्रांति से पहले भिलाई में श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के इस योग के महाकुंभ में हजारों बच्चों ने डुबकी लगाई। जयंती स्टेडियम के पास मैदान में हुए इस कार्यक्रम में जिले के करीब 23 से अधिक स्कूलों के हजारों बच्चों ने सूर्य नमस्कार का 108 राउंड पूरा किया। इन छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी पूरी ऊर्जा और उत्साह से सूर्य नमस्कार कर एक ऐसा आभामंडल तैयार किया कि उनका लगन देखकर सूर्य की किरणें में भी तेजस्वी हो गई। एक वृहद विहंगम दृश्य निर्मित हुआ।
खुशनुमा माहौल में हुए कार्यक्रम
जिले के स्कूलों के बच्चों के लिए यह पहला मौका रहा जब सभी प्रमुख स्कूलों के बच्चे एक जगह पर एकत्र होकर खुशनुमा माहौल के किसी कार्यक्रम में भाग लिया हो। शुक्रवार को सुबह 9 बजे से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचे। पूरा ग्राउंड बच्चों से खचाखच भर गया। सूर्य नमस्कार करने से पूर्व बच्चों को एक्टिविटी के साथ ओजस्वी बनाने के लिए वेकअप से कप कराया गया। इसके बाद उत्साही बच्चों ने 108 राउंड सूर्य नमस्कार कर माहौल को ऊर्जस्वी बना दिया।
स्कूल बंद रहने से मानसिक व शारीरिक विकृति के हुए शिकार
कोरोनाकाल की वजह से छोटे-छोटे बच्चे, स्कूल बंद हो जाने से कई मानसिक व शारीरिक विकृति के शिकार हुए। इन विकृतियों से उनकी मन स्थिति को स्वस्थ करने, योग की उपयोगिता, लाभ व जागरूकता के उद्देश्य से संस्था ने पहल किया। करीब एक माह तक तैयारी करने के बाद सूर्य नमस्कार में यह भव्य नजारा देखने को मिला।
21000 का रिकार्ड बनाया
दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि भिलाई हमेशा से लोहा के उत्पादन और शिक्षा के क्षेत्र में रिकॉर्ड स्थापित करता है। आज 21000 बच्चों ने सूर्य नमस्कार करके भी एक रिकार्ड बनाया। इस मौके पर भिलाई निगमायुक्त रोहित व्यास, महापौर नीरज पाल, खुशाल चौहान, एसी श्रीवास्तव, सतीश पड़ेगांवकर, भक्ति कोटेचा, हेमंत साहू, गुलाब देशमुख मौजूद थे।
Published on:
13 Jan 2023, 4:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.