1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: भिलाई के स्कूली बच्चों का कमाल, पहले तोड़ा फिर 45 मिनट में बना दिया 3 नए World रिकॉर्ड

रविवार का दिन भिलाई के लिए खास बन गया। हमने एक नहीं बल्कि तीन वल्र्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 12 Nov 2017, 2:16 PM IST

Bhilai

भिलाई. रविवार का दिन भिलाई के लिए खास बन गया। हमने एक नहीं बल्कि तीन वल्र्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। सिविक सेंटर के जयंती स्टेडियम में मौजूद तीन हजार से अधिक बच्चों ने एक साथ पेंटिंग कर यह रिकॉर्ड कायम किया है। बच्चों ने अपनी पेंटिंग में सेल की रेल को दर्शाया। हर एक ड्राइंग शीट पर रेल की बोगियां और सेल की पटरी नजर आई।

स्वच्छता की शपथ लेकर नया कीर्तमान बनाया
वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला 9.15 से शुरू हुआ 10 बजे समाप्त हुआ। इस 45 मिनट में हजारों स्कूली बच्चों ने जोश और जुनून के साथ सेल और सेल की गौरवगाथा ड्राइंग में उकेरी। ये तो हुआ पहला रिकॉर्ड। अब बात करते हैं दूसरे वल्र्ड रिकॉर्ड की, जिसमें इन सभी बच्चों ने एक साथ स्वच्छता की शपथ लेकर नया कीर्तिमान रचा।

नासिक बना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया
कहा जा रहा है कि हमारे भिलाई में स्वच्छता की शपथ लेकर नासिक में बना रिकॉर्ड तोड़ा है। भिलाई स्टील प्लांट के सीईओ एम. रवि कुमार ने बच्चों को शपथ दिलाई है। आयोजक दीपक खरे ने बताया कि टाउनशिन के ४० स्कूलों के बच्चों ने इस पहल में सहयोग किया है। बीएसपी ने भी बड़ी भूमिका निभाई। कार्यक्रम के कुछ दिन पहले तक ३६०० बच्चों के रजिस्ट्रेशन कराए गए थे।

कैसे बना वल्र्ड रिकॉर्ड के मुकाम
यह दोनों रिकॉर्ड गोल्डन बुक में दर्ज किए जाएंगे। वैसे तो रिकॉर्ड बना चुका है, लेकिन आने वाले दस दिनों के भीतर आयोजकों को इसे प्रमाणित करना होगा। फिलहाल गोल्डन बुक के प्रतिनिधियों ने प्रोविजनल सर्टिफिकेट दे दिया है। प्रमाणित होते ही नाम बुक में शामिल होंगे। उसी वक्त संस्था को ओरिजनल सर्टिफिकेट मिलेगा। यह पहली मर्तबा है जब हमने वल्र्ड रिकॉर्ड में भिलाई को शामिल किया है।

5 वल्र्ड रिकॉर्ड हमारे नाम पहले से बने
इसके अलावा सुआ नृत्य सहित 5 वल्र्ड रिकॉर्ड भी हमारे नाम है। जनवरी में भिलाई के जयंती स्टेडियम में यह रिकॉर्ड बनाया गया था। पतंजलि योग ? समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम डॉ. रमनसिंह व पतंजलि योग समिति के संस्थापक बाबा रामदेव भी शामिल हुए थे। इस दौरान कुल 7 रिकॉर्ड बने थे। इनमें से 5 रिकॉर्ड दुर्ग-भिलाई के लोगों ने बनाए थे।

बीएसपी ने लगाई प्रदर्शनी
इस कार्यक्रम में बीएसपी ने रेलमील का गौरव प्रदर्शनी के माध्यम से बताया। १९६० से लेकर अब तक की सफलता बच्चों और लोगों के बीच जाहिर की। आंकड़ों के जरिए बीएसपी का सफर साझा किया। आयोजकों ने बताया कि जितने भी बच्चे इस रिकॉर्ड में शामिल हुए उन सभी को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर पेंसिंल बॉक्स दिया गया है। पेंटिंग में शामिल बच्चों को अपने साथ कुछ भी सामाग्री नहीं लानी पड़ी, रंगों से लेकर पेंटिंग शीट सबकुछ कार्यक्रम स्थल पर ही उपलब्ध कराया गया।