30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक सवार गाय से टकराया, मौत, मृतक के खिलाफ अपराध भी हुआ दर्ज

लापरवाही की वजह से गई जान,
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 23 Oct 2023, 10:30 PM IST

बाइक सवार गाय से टकराया, मौत, मृतक के खिलाफ अपराध भी हुआ दर्ज

बाइक सवार गाय से टकराया, मौत, मृतक के खिलाफ अपराध भी हुआ दर्ज

भिलाई. पुरानी बस्ती, रायपुर निवासी खेसारी पाण्डेय उर्फ जयप्रकाश पाण्डेय 60 साल, बाइक से पूजा करवाने के लिए रायपुर से दल्ली राजहरा गया था। वापसी के वक्त करीब रात 8.30 बजे ग्राम सांकरा पानी टंकी के पास पहुंचा था, कि रोड पर गाय से टकराने से अनियंत्रित होकर जमीन पर गिरने से सिर में चोट लगने से आने जाने वाले लोगों ने 112 वाहन को फोन किए तब 112 वाहन पहुंचकर मृतक के मोबाईल से उसके पुत्र चंदन पाण्डेय को फोन कर एक्सीडेंट की जानकारी दिए। परिजन पाटन के झीट अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन के मुताबिक खेसारी पाण्डेय की मृत्यु रोड में गाय से टकराकर जमीन में गिरने से सिर लगे गंभीर चोंट से हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा किया और पीएम के लिए शव को रवाना किया।

लापरवाही की वजह से गई जान
जांच में पुलिस ने गवाहों के बयान लिए। पुलिस के मुताबिक गवाहों ने बताया कि मृतक ने बाइक तेज व लापरवाही पूवक चलाते रोड पर गाय से टकराने से अनियंत्रित होकर जमीन में गिरने से सिर व माथा में चोल लगने से मौत हुई। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत स्वयं की लापरवाही पूर्वक चलाकर गाय को ठोकर मारकर गिरने से चोंट लगने से होना पाए जाने से मृतक के खिलाफ धारा 304 ए भादवि का कायम कर विवेचना कार्रवाई में लिया है।