
CG Accident: भिलाई के छावनी थाना अंतर्गत शास्त्री नगर में पूर्व वार्ड पार्षद के घर आज सुबह-सुबह हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। हालांकि आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।
CG Accident: जानकारी के अनुसार वार्ड वार्ड-27 शास्त्री नगर निवासी पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा के काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि मृतक मजूदर चंद्रमणि साहू पूर्व पार्षद के यहां सैप्टिक टैंक के गड्ढे में काम कर रहा था। इस दौरान वह पानी भरे गड्ढे में विद्युत करंट फैलने से वह फंस गया। घर में मौजूद लोग चंद्रमणि साहू को तड़पता देख आनन-फानन में बिजली बंद कर उसे गड्ढे से बाहर निकाला।
इसके बाद उसे तुरंत बीएम शाह हास्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से इलाके में खलबली मच गया। सूचना पर पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर आगे की जांच कर रही है।
Published on:
12 Jun 2024 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
