
कांग्रेस को बड़ा झटका.. दिग्गज नेता राजेश चौधरी ने दिया इस्तीफा
भिलाई। CG Election Breaking : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता राजेश चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ने वीडियो जारी कर अपनी नाराजगी की वजह बताई है।
बताया जा रहा है कि, किसान कांग्रेस के दुर्ग जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी ने टिकट काटने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, राजेश चौधरी वैशाली नगर से टिकट की मांग कर रहे थे, पर पार्टी ने उस क्षेत्र से मुकेश चंद्राकर का नाम घोषित कर दिया। इसी बात से नाराज होकर राजेश चौधरी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।राजेश चौधरी के पार्टी छोड़ने से खलबली मच गई है।
Published on:
31 Oct 2023 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
